पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Killing In Broad Daylight Dhuredi Was Assaulted Avenge 5 Arapia Killed A Young Man With A Knife Died

दिन दहाड़े हत्या: धुरेड़ी पर मारपीट की थी, बदला लेने 5 अाराेपियाें ने युवक काे चाकू से गाेदा, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माेतीनगर थाना क्षेत्र के पगारा में बुधवार की दाेपहर एक युवक की चाकू से गाेदकर हत्या कर दी गई। एक दिन पहले धुरेड़ी पर दाेनाें पक्षाें में विवाद हुअा था। मारपीट का बदला लेने के लिए 5 अाराेपियाें ने सुनियाेजित तरीके से वारदात की। एक किराना दुकान में घुसकर चाकू से उस पर 4 से 5 वार किए, जिससे उसने माैके पर ही
दम ताेड़ दिया। मृतक भाेपाल में टैक्सी चलाता है। हाेली पर घर अाया था। हाेली के पहले भी दाेनाें पक्षाें में विवाद हुअा था। पुलिस अाराेपियाें की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार लेहदरानाका के पास रहने वाले 26 वर्षीय सचिन पिता रामकिशन पटेल बुधवार काे दाेपहर 1.30 बजे पगारा स्थित किराना दुकान पर किराने का सामान खरीदने गए थे। इसी दाैरान दाे बाइक से वहां 5 अाराेपी पहुंचे। इनमें से एक ने दुकान के अंदर जाकर सचिन पर चाकू से हमला कर दिया। वह दाैड़कर भागने लगा, लेकिन पेट, कंधे, पीठ में गहरे घाव के कारण बहे खून के कारण उसकी माैके पर ही माैत हाे गई। वारदात में रह रहा था। किराने की दुकान पर सामान ले रहा था। पगारा राेड पर किराने की दुकान पर ले रहा था। दिन 1.30 बजे की घटना। पुलिस के अनुसार इस वारदात में अभिषेक उर्फ छाेटू पांडे, मनीष चाैकसे,
नितिन पटेल पूर्व पार्षद राजेश पटेल का पुत्र, गाैरव यादव, अभि उर्फ मम्मा यादव शामिल थे।

अाराेपियाें ने युवक की लाेकेशन पता की अाैर दुकान पहुंचकर कर दी हत्या: माेतीनगर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि अभिषेक का धुरेड़ी पर सचिन से किसी बात पर विवाद हुअा था। सचिन ने अभिषेक से मारपीट की थी। इसी का बदला लेने के लिए अभिषेक अपने अन्य साथियाें काे लेकर अाया था। वारदात से पहले अाराेपियाें ने सचिन की लाेकेशन ली। पता चला कि वह किराना खरीदने गया है।
इसके बाद अाराेपी दुकान पर पहुंचे अाैर उसकी हत्या कर दी। चाकू से हमला करने वाला एक शख्स था। एक बाइक से तीन अाराेपी पहले पहुंचे थे। दाे अाराेपी बाद में अाए।

भाेपाल से अाता-जाता था

सचिन भाेपाल से अपने घर लेहदराना अाता जाता रहता था। उसकी बेटी है। घर के लिए किराना खरीदने गया था। भाेपाल जाने से पहले वह महीने भर का राशन रखकर जाता था। पुलिस ने अाराेपियाें के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है। टीअाई सिंह ने बताया कि अाराेपी शराबी हैं। पहले भी दाेनाें पक्षाें में विवाद हुअा था। पुलिस अासपास के घराें के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

एक दिन पहले छाेटू काे मारा था चाकू

पुलिस के अनुसार सचिन ने एक दिन पहले छाेटू काे चाकू मारा था। छाेटू की रिपाेर्ट पर गोली सोनी व सूरज अहिरवार के खिलाफ पुलिस ने एफअाईअार दर्ज की थी।

ये है वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी

वारदात के बाद किराना दुकान पर पड़ा खून एवं मृतक
खबरें और भी हैं...