- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Kulfi39s Seal Factory Opened In 48 Hours Milk Starts Boiling Again
कुल्फी की सील फैक्टरी को 48 घंटे में ही खोला, नाले किनारे फिर खौलने लगा दूध
फैक्टरी में टॉयलेट के जरिए आ रहा था पानी
सिंरोजा गांव में दूर से ही बदबू मारते नाले के किनारे देसी कुल्फी बनाई जा रही है। ये वही फैक्टरी है, जिसे बीते गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारी- फूड सेफ्टी ऑफिसर्स ने विभिन्न आरोपों के चलते सील कर दिया था। लेकिन अगले 48 घंटे में ही फूर्ड ऑफिसर्स को इन फैक्टरियों में कोई बड़ी खामी दिखना बंद हो गई। नतीजतन दोनों सील फैक्टरियों के संचालकों को आनन-फानन में शनिवार को ही जरूरी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी हो गए।
इतना ही नहीं अमले ने अपनी विशेष “कर्तव्य-परायणता’ का प्रदर्शन करते हुए रविवार को ही इन फैक्टरियों की न केवल सील खोली बल्कि उन्हें कारोबार शुरु करने की छूट भी दे दी। इधर जैसे ही ये फैक्टरियां खुली तो इन राजस्थानी-मारवाड़ी संचालकों ने उसी गंदे माहौल में दूध ठंडा और खौलाना शुरु कर दिया।
Ãकिसी भी व्यक्ति का कारोबार नहीं रोका जा सकता है। इसी नियम के तहत इन लोगों को जरूरी पंजीयन देकर कामकाज शुरु करने की अनुमति दी गई। लेकिन ये लोग अगर उसी गंदे माहौल में माल तैयार कर रहे हैं तो यह गलत है। संबंधित अमले को भेजकर वस्तुस्थिति जानेंगे और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- पवन बारिया, सिटी मजिस्ट्रेट, सागर
Ãकुल्फी बनाने वालों को लिखित में नाले वाले हिस्से को खाली कर अन्यत्र माल बनाने को कहा गया था। अगर वे ऐसा नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजेश राय, फूड सेफ्टी ऑफिसर, सागर
चार दिन पहले जब जिला प्रशासन और फूड सेफ्टी की टीम ने सिरोंजा स्थित इन फैक्टरियों पर कार्रवाई की थी। तब उनमें से एक जो विवि वाले बायपास पर स्थित है, उसमें गंदे नाले के एक दम करीब कुल्फी का माल तैयार किया जा रहा था। जांच अधिकारियों को वहां टॉयलेट की सप्लाई वाले पानी के कनेक्शन का उपयोग होते मिला था। सोमवार को जब इस फैक्टरी में दोबारा माल बनना शुरु हुआ तो इसी पानी का इस्तेमाल कर कुल्फी बनाने के बर्तन धोए जा रहे थे।