पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2 महीने बाद भी नहीं हाे पाया झील का एग्रीमेंट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर| शहर की लाखा बंजारा झील की सफाई के लिए जनवरी में एजेंसी तय हाेने के बाद दाे महीने में स्मार्ट सिटी के अफसर कंपनी से एग्रीमेंट भी नहीं कर पाए। 9 फरवरी काे बगैर एग्रीमेंट के ही मुख्यमंत्री
कमलनाथ से झील का भूमिपूजन कराकर वाहवाही ताे लूट ली, लेकिन काम शुरू नहीं करा पा रहे हैं।

13 मार्च काे बाेर्ड अाॅफ डायरेक्टर की मीटिंग इस पर निर्णय हाे सकता है। बस स्टैंड से डाॅ. मार्या हाॅस्पिटल तक बनने वाली स्मार्ट राेड की चाैड़ाई काे लेकर भी बैठक में निर्णय हाे सकता है। दिल्ली की अश्वथ इन्फ्राटेक ने झील की डिसिल्टिंग व साैंदर्यीकरण का काम 13 परसेंट व्लाे रेट पर लिया है। उसके साथ दाे अन्य कंपनियां भी हैं। प्राेजेक्ट की लागत 92 कराेड़ है। अभी तक काम शुरू हाेना ताे दूर एग्रीमेंट करने में ही अफसराें का हाथ कांप रहे हैं। इससे झील के काम काे लेकर तमाम तरह के सवाल उठने लगे हैं। दरअसल झील की सफाई काे लेकर कंपनी काे कितना अनुभव है इस संबंध में एसएससीएल ने अाज तक स्थिति स्पष्ट नहीं की।
खबरें और भी हैं...