काकागंज में लीकेज, 6 वार्डों की सप्लाई हो रही प्रभावित
प्रेशर से नहीं अाते नल, दो माह से सड़क पर बह रहा पानी, जिम्मेदार बे-खबर
पहले सीवर लाइन बिछाए जाने के दाैरान शहर जगह-जगह खुदा पड़ा रहा अाैर पाइप लाइन फूटी। अब फिर से वही समस्या वाटर सप्लाई लाइन बिछाने जाने से लाेगाें के सामने है। काकागंज-पंतनगर के बीच से बिछी राजघाट मेन लाइन में 2 महीने से लीकेज के कारण हर दूसरे दिन हजाराें गैलन पानी सड़क-नाली में बह रहा है।
दरअसल, काकागंज झंडा चाैक के अागे वाटर सप्लाई लाइन बिछाने के लिए टाटा प्राइवेट लिमिटेड ने जेसीबी से सड़क खाेदी थी। इसी के नीचे से निकले मेनलाइन में जेसीबी का पंजा लगा अाैर बड़ा लीकेज हाे गया। इस लीकेज काे साइट
इंजीनियर से लेकर टीपीएल के अफसराें ने नजरअंदाज कर दिया। हालत यह है कि पानी सप्लाई के दाैरान अासपास के करीब 6 वार्डाें में प्रेशर से पानी नहीं पहुंच रहा। जिससे लाेग बेहद परेशान हैं।
इन वार्डाें में अा रही पानी सप्लाई की दिक्कत
काकागंज, पंतनगर, सूबेदार, लक्ष्मीपुरा, केशवगंज, माेहननगर, विवेकानंद वार्ड के लाेगाें काे पीने का पानी पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है। जब पानी सप्लाई हाेने पर प्रेशर इतना कम रहता है कि कहीं-कहीं टंकी तक पानी नहीं पा रहा है ताे कहीं टंकी भरने के पहले ही सप्लाई बंद हाे जाती है। यह समस्या पिछले 2 महीने से बनी हुई है। जब भास्कर ने इस समस्या की पड़ताल की अाैर पंतनगर पानी टंकी से सप्लाई खाेलने वाले वाॅल्वमेन व चाबीमेन से बात की ताे पता चला कि मेन लाइन में लीकेज के कारण यह समस्या है। काकागंज वार्ड निवासी संदीप काेरी ने बताया कि नलाें से काफी कम प्रेशर से पानी अाने के कारण पानी स्टाेर करने में दिक्कत अा रही है। राकेश पटेल का कहना था कि लीकेज के कारण पीने का पानी नाली में बह रहा है, जबकि घराें तक पहुंचने में कई बाधाएं हैं। अाए दिन की समस्या है। गर्मी बढ़ने के साथ पीने के पानी का इंतजाम न हाेने पर न वार्डाें के लाेग मेडिकल काॅलेज के सामने स्थित टीपीएल, राजीव नगर काॅलाेनी स्थित एमपीयूडीसी अाैर निगम के दफ्तर के घेराव की तैयारी में है।
टाटा कंपनी के अफसराें काे नाेटिस देंगे
निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार का कहना है कि वाटर सप्लाई बिछाने का काम कर रही टाटा प्राइवेट िलमिटेड व एजेंसी एमपीयूडीसी के अफसराें काे नाेटिस जारी कर इस संबंध में जवाब मांगेगे। जगह-जगह पाइप लाइन फूटने से न केवल पानी व्यर्थ बह रहा है बल्कि गंदा पानी भी घराें में सप्लाई हाे रहा है। इस स्थिति में लाेगाें में अाक्राेश जायज है। जल्द ही इस समस्या का निदान कराएंगे।