पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लाइनमैन ने लगाया फंदा, मौत, सुसाइड नाेट भी छाेड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खुरई | खैरा गांव में मंगलवार की सुबह बिजली विभाग के लाइनमैन का शव पेड़ पर फांसी से लटकता हुअा मिला। उसके जेब में सुसाइड नाेट भी मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस माैके पर पहुंची अाैर शव का उतारकर पंचनामा कराया।

पुलिस के मुताबिक तुलाराम अहिरवार पिता जुगरे अहिरवार उम्र 58 वर्ष निवासी ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी माैत हाे गई। वह बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर पदस्थ था। उनके जेब से सुसाइड नाेट मिला है, जिसमें परिवार के सदस्याें के लिए काम संबंधी, जायजाद संबंधी निर्देश थे।

इसमें यह भी लिखा कि मुझे एक वर्ष से काेई शक्ति पुकार रही है, उसके साथ मैं जा रहा हूं। तुम लाेगाें काे जानबूझकर छाेड़कर नहीं जा रहा। मेरे जाने के बाद तुम लाेग तेरहवीं
के चक्कर में मत पड़ना। मृतक किसी बीमारी से पीड़ित बताया जाता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। सुसाइड नाेट की जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं...