पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • BAREHATA News Mp News Liverpool Out Of Round 16 Losing Both Leg Of Knockout Round After 14 Years

लिवरपूल राउंड-16 से बाहर, 14 साल बाद नॉकआउट राउंड के दोनों लेग हारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएसजी ने बोरुसिया डॉर्टमंड को दूसरे लेग में 2-0 से हराया, पहले लेग में 1-2 से हार मिली थी


डिफेंडिंग चैंपियन लिवरपूल चैंपियंस लीग के राउंड-16 से बाहर हो गया। राउंड-16 के दूसरे लेग में स्पेनिश क्लब एटलेटको मैड्रिड ने इंग्लिश क्लब लिवरपूल को 3-2 से हराया। पहला लेग एटलेटिकाे ने 1-0 से जीता था। इस तरह से टीम ने औसत 4-2 से जीत दर्ज की। लिवरपूल को 14 साल बाद नॉकआउट राउंड के दोनों लेग में हार मिली। इसके पहले 2005 में राउंड-16 में भी बेनफिका ने दोनों लेग में लिवरपूल को हराया था। एक अन्य राउंड-16 के मैच में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने बोरुसिया डॉर्टमंड को 2-0 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। पीएसजी की टीम 4 साल बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल हुई है।

पीएसजी ने लगातार 32वें मैच में गोल किया


फ्रेंच क्लब पीएसजी ने जर्मन क्लब डॉर्टमंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर अच्छी शुरुआत की। 28वें मिनट में नेमार ने गोल कर पीएसजी को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ के इंजरी टाइम (45+1) में बर्नाट ने गोल कर टीम को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी। पहले लेग में टीम को 1-2 से हार मिली थी। पीएसजी की टीम ओवरऑल 3-2 से विजेता बनीं। पीएसजी ने यूरोपियन टूर्नामेंट के 8 मैच में से घर में जर्मन टीम के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं गंवाया है। 7 मैच जीते, एक मैच ड्रॉ रहा। पीएसजी की टीम ने लगातार 32वें चैंपियंस लीग मैच में कम से कम एक गोल किया। यह टूर्नामेंट का दूसरा बेस्ट है। रियल मैड्रिड ने 2011 से 2014 के बीच लगातार 34 मैच में गोल किए थे।

90 मिनट तक लिवरपूल की टीम 1-0 से आगे थी


घरेलू मैदान पर खेल रही इंग्लिश टीम लिवरपूल ने अच्छी शुरुआत की। 43वें मिनट में विज्नाल्डम ने गोल कर लिवरपूल को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। पहला लेग एटलेटिको ने 1-0 से जीता था। इस तरह से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। इसके बाद 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम लिया गया। 94वें मिनट में फरमिन्हो ने गोल कर लिवरपूल को मैच में 2-0 की बढ़त दिलाई। मार्कस लोरेंट ने 97वें और 105+1 वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। लिवरपूल के गोलकीपर एड्रियन एक बार फिर शॉट नहीं रोक सके। अंत में मोराटा (120+1) ने गोल कर एटलेटिको को 3-2 से अजेय बढ़त दिला दी।

पीएसजी 4 साल बाद क्वार्टर फाइनल में

खबरें और भी हैं...