जिला उपभोक्ता फोरम की लोक अदालत 21 को
सागर | जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए वृहद लोक अदालत 21 मार्च को आयोजित की गई है। लोक अदालत में परस्पर राजीनामा एवं समझौते के जरिए विवादों और प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा। फोरम के अध्यक्ष और सदस्यों ने प्रकरणों से संबंधित अधिवक्ता तथा पक्षकारों से अपने प्रकरणों का निराकरण समझौते के जरिए कराने के लिए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम में उपस्थित होने की अपील की है।