- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Macronia Out Of 4900 Valid Connections Only 40 Of The Consumers Are Burning
मकरोनिया: 4900 वैध कनेक्शन में से केवल 40% उपभोक्ता ही भर रहे जलकर
केस
मकरोनिया में राजघाट बांध से पानी सप्लाई को लेकर नगर निगम और नगर पालिका के बीच लंबे समय से खींचतान चली आ रही हैं, तो वहीं नगर निगम मकरोनिया के बिलों की वसूली में दिलचस्पी नहीं दिखाने की वजह से एेसे उपभोक्ता परेशान हैं, जिनका वैध कनेक्शन तो है पर उन्हें आज तक बिल नहीं मिला। ऐसे कई उपभोक्ता अपने बिलों को जमा कराने के लिए अब निगम के चक्कर काट रहे हैं। दरअसल, मकरोनिया और रजाखेड़ी के बीच जो कनेक्शन पिछले कुछ सालों में बांटे गए उनके मेंटनेंस और बिल कलेक्शन की जिम्मेदारी निगम के हवाले हैं। निगम ने यहां पिछले कई सालों से टैक्स जमा कराने के लिए कोई अभियान चलाया ही नहीं।
नगर निगम रिकॉर्ड में मकरोनिया और रजाखेड़ी के बीच करीब 4900 वैध कनेक्शन हैं। जबकि इसमें से केवल 40% उपभोक्ता यानी 1700 ही निगम के राशि जमा करा रहे हैं। जबकि 10% (500) वैध उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जिन्होंने कनेक्शन लगाने के बाद से आज तक कोई बिल या नोटिस मिला ही नहीं। इतना नहीं नहीं नपा के अवैध नल कनेक्शन की सटीक जानकारी निगम के पास भी नहीं हैं। हाल में ही 2300 अवैध कनेक्शनों का जो आंकड़ा निकाला गया था, वह भी अनुमित हैं। जिन पर डेढ़ करोड़ से अधिक की रिकवरी हैं।
02
01
10% (500) वैध उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जिन्होंने कनेक्शन लगाने के बाद से आज तक कोई बिल या नोटिस मिला ही नहीं। इतना नहीं नहीं नपा के अवैध नल कनेक्शन की सटीक जानकारी निगम के पास भी नहीं हैं। हाल में ही 2300 अवैध कनेक्शनों का जो आंकड़ा निकाला गया था, वह भी अनुमित हैं। जिन पर डेढ़ करोड़ से अधिक की रिकवरी हैं।
à सभी नल कनेक्शनधारियों का डाटा कम्प्यूटर में सुरक्षित हैं। उपभोक्ता को अगर बिल नहीं मिले हैं, तो वे रिकॉर्ड को सर्च कराकर बिल जनरेट करा सकते हैं। अगर किसी का डेटा नहीं मिल रहा है तो हो सकता है कि उसका कनेक्शन अवैध हो। - आरपी अहिरवार, ननि आयुक्त
à कर वसूली के लिए जल्द ही नगर निगम मकरोनिया में शिविर लगाएगा। इसके साथ ही व्यवस्था की जा रही है कि वे जल कर पालिका के दफ्तर में जमा करा सकें।
- ब्रजेश तिवारी,
राजस्व अधिकारी, नगर निगम
5 साल पहले कनेक्शन लिया था। जिसकी राशि भी जमा कराई है। आज तक निगम की ओर से बिल या नोटिस भी नहीं मिला। पिछले दिनों निगम में डाटा सर्च कराने के लिए गया था, जहां यह कह दिया कि नाम नहीं मिल रहा है।
- सचिन सिंह, अंकुर कॉलोनी।
मैंने राशि जमा कराके प|ी के नाम पर नल कनेक्शन लिया है। अब पता चल रहा है कि रिकॉर्ड में नाम अपडेट ही नहीं हैं। निगम में डाटा चैक भी कराया। वहां साफ कह दिया है कि आपका कनेक्शन अवैध हैं।
- संजय शर्मा, रजाखेड़ी।