पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • RAHATGARH News Mp News Marble Laden Traffic Fell From Culvert Three Injured One Ocean Rafer

मार्बल से भरा ट्राॅला पुलिया से नीचे गिरा, तीन घायल, एक सागर रैफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मार्बल से लदा ट्राला गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2:30 बजे के करीब एनएच 86 सागर भोपाल मार्ग राहतगढ़ से 6 किलोमीटर दूर सागर मार्ग पर चौकी पुल पर दो ट्राला आमने-सामने टकरा गए। जानकारी के मुताबिक सागर तरफ से आ रहा 14 पहिए का ट्राला एमएच 18 बीए 1686 मार्बल (पत्थर) भरकर भोपाल की तरफ जा रहा था।

वहीं भोपाल तरफ से आ रहा ट्राला क्रमांक एमपी 09 एचजी 1896 जिसमें पोकलेन मशीन रखी हुई थी। दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टकराने के बाद एमएच 18 बीए 1686 का
दायां हिस्सा पुल की दीवार में टकराने से टायर फटने के बाद ट्राला पुल से नीचे जा गिरा। पुल के समीप ढाबा संचालक श्रीराम यादव और नंदकिशोर यादव ने 100 डायल वाहन एवं 108 वाहन को कॉल किया। साथ ही पुल से नीचे गिरा ट्राला चकनाचूर हो गया। जिसमें चालक परिचालक एवं एक अन्य व्यक्ति दब गया।

मौके पर पहुंची इमरजेंसी सेवा एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद तीनों को बीएमसी सागर रैफर किया गया। घटना के बाद रात्रि 2:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। मौके पर राहतगढ़ और सीहोरा पुलिस पहुंची। बीच पुल पर ट्राला जिसमें पोकलेन मशीन रखी थी, उसको जेसीबी की सहायता से हटवाया, जब कहीं आवागमन सुलभ हो सका।

राहतगढ़। बीती रात 2:30 बजे मार्बल से लदा ट्राला पुलिया से नीचे गिरा
खबरें और भी हैं...