- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Monitoring Committee Had Given 20 Lakh Rupees For Grooming Two Bus Stands Corporation Forgot Tender
दो बस स्टैंड संवारने निगरानी समिति नेे दिए थे 20 लाख रुपए, निगम टेंडर लगाकर भूला
स्वच्छता सर्वेक्षण में व्यस्तता के कारण ध्यान नहीं दे पाए
शहर के सरकारी मुख्य बस स्टैंड अाैर छत्रसाल बस स्टैंड की स्थिति खराब है। दाेनाें जगह अव्यवस्था के कारण यात्री परेशान हैं। यहां तमाम तरह की सुविधाअाें के लिए बस स्टैंड निगरानी समिति ने 5 महीने पहले निगम काे 20 लाख रुपए मंजूर किए थे। इसमें से कुछ राशि जारी भी कर दी गई थी, लेकिन निगम टेंडर लगाकर भूल गया। दाेनाें बस स्टैंड की हालत जस की तस है। यहां से हर राेज गुजरने वाली 500 से ज्यादा बसाें में सफर करने वाले हजाराें यात्रियाें काे प्रसाधन, पीने का पानी अाैर बैठने के लिए इंतजाम नहीं हैं। निगम प्रशासन के अफसर अब जल्द ही बस स्टैंड का काम शुरू कराने का दावा कर रहे हैं।
छत्रसाल बस स्टैंड का अतिक्रमण हटाने से बच रहा है निगम: राहतगढ़ रेलवे अाेवर ब्रिज के पास छत्रसाल बस स्टैंड पर जैसीनगर, राहतगढ़, विदिशा, गंजबासाैदा, भाेपाल व अन्य स्थानाें के लिए जाने वाली बसें रुकती हैं। बस स्टैंड पहले तबेला बना था। यहां भैसें बंधती थी। यहां से भैंसे हटी, लेकिन अभी भी काफी अतिक्रमण है। निगम प्रशासन अतिक्रमण हटाने से बच रहा है इसलिए यहां काम शुरू नहीं हाे पा रहा है। इस बस स्टैंड के अासपास गुमटियां रखी गई हैं।
सीसीटीवी कैमरे, वाटर कूलर व कुर्सी लगना हैं
छत्रसाल बस स्टैंड पर निगरानी समिति द्वारा दिए गए फंड से सीसीटीवी कैमरे, वाटर कूलर, कुर्सी, पंखे, कूलर लगाए जाना है अाैर सीसी फर्श बनना है। वहीं सरकारी बस स्टैंड की बिल्डिंग की पुताई, फर्श,मवेशियाें काे अंदर जाने से राेकने के लिए रेलिंग लगाई जाना है। 20 लाख में से निगरानी समिति 5 लाख रुपए 5 महीने पहले ही जारी कर चुकी है। निगम ने इस काम का टेंडर ताे लगाया, लेकिन काम अाज तक शुरू नहीं हाे सका। मुख्य बस स्टैंड से चाराें तरफ हर राेज 500 से ज्यादा बसाें का संचालन हाे रहा है। यह संभागीय बस स्टैंड है। इस बस स्टैंड के रेनाेवेशन का काम भी अधर में पड़ा है।
नगर निगम कमिश्नर अारपी अहिरवार का कहना है कि मुख्य बस स्टैंड व छत्रसाल बस स्टैंड के कायाकल्प के लिए निगम ने टेंडर लगाया था। टेंडर खुल भी गया है। इस बीच स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियाें के कारण इस तरफ ध्यान नहीं दे पाए। ठेकेदार से जल्द काम शुरू कराएंगे।