पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Mother Banjari Worshiped After 25 Years Gangapari Sahu Community Worshiped

25 साल बाद मां बंजारी की पूजा, गंगापारी साहू समाज ने किया पूजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापारी साहू समाज भीतर बाजार में धार्मिक आस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाने वाली मां बंजारी माता पूजा का आयोजन शुक्रवार को पगारा में हुआ। यह पूजा करीब 25 साल बाद फिर से शुरू हुई है। कार्यक्रम के दौरान सुंदर कांड का पाठ और प्रसादी वितरण के साथ भंडारा भी हुअा।

जानकारी देते हुए रन्नीबाई ट्रस्ट गौड़ बाबा मंदिर के अध्यक्ष जिनेश साहू ने बताया कि गंगापारी साहू समाज भीतर बाजार द्वारा पगारा में करीब 25 वर्ष यह पूजा कार्यक्रम हुअा। होली मिलन समारोह के माैके पर यह आयोजन पगारा में श्रीकांत साहू डोलू के संयोजन में हुआ। सुबह 10.30 बजे से शुरू हुए आयोजन के दौरान उपस्थित लाेगाें ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही सुंदरकांड का पाठ भी सभी भक्तों ने किया। इस माैके पर सीताराम साहू, कमलेश साहू, रमाकांत साहू, अजय साहू, मुरारी साहू, रूपशंकर साहू, कृष्णकांत साहू, पवन साहू सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...