पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Motinagar At This Crossroads Connecting The Capital There Is A Fear Of Accident Every Moment

मोतीनगर : राजधानी को जोड़ने वाले इस चौराहे पर हर पल रहता है हादसे का डर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोतीनगर चौहारा... वैसे तो चौराहे के चौड़ीकरण का काम जारी है, लेकिन यह काम भी पिछले 6 महीने से चल ही रहा है। ट्रैफिक को लेकर यहां कई बार प्रयोग हुए पर वह कागजों तक ही सिमटकर रह गए। शहर में इस चौराहे का महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि भोपाल से शहर में आने का यही इंट्री पाइंट हैं। इसके बावजूद भी कछुआ चाल से यहां काम चल रहा है। अगर अफसर चौराहे पर ट्रैफिक को लेकर थोड़ा सा ही काम कर लें तो आसानी से ट्रैफिक की समस्या हल की जा सकती है। दैनिक भास्कर के एक्सपर्ट पैनल ने ऐसे ही कुछ सुझाव दिए हैं, जिनसे ट्रैफिक को सुगमता मिलेगी।

आइए संवारें, अपने चौराहे

एक्सपर्ट पैनल ने बताए

3. चौड़ाई

Ãअभी यहां जो भी काम किए जा रहे है, वह केवल सौदर्यीकरण को लेकर हैं। सड़क की चौड़ाई लेकर भी कुछ काम हुए है। फिर भी अधिकारियों को भविष्य में होने वाले ट्रैफिक को देखते हुए प्लानिंग करनी चाहिए, क्योंकि भोपाल रोड के इस चौराहे पर कभी भी ट्रैफिक कम नहीं होगा।
- आकाश सोनी, शहरवासी।

2. रोटरी को छोटा करना

Ãचौराहे पर बनी रोटरी थोड़ी और छोटी होना चाहिए। इससे सड़क को कुछ फीट और जमीन मिल जाएगी। वर्तमान में जिस स्थान पर रोटरी मौजूद है। वहां सड़क की चौड़ाई काफी कम बचती है, क्योंकि उस ओर हाथ ठेले वाले लग जाते हैं। उधर, चौराहे के पास लगे पोल की शिफ्टिंग भी होना चाहिए।
- इंजी. राजेश मिश्रा

पाइप लाइन } चौराहे पर सड़क निर्माण के पहले अधिकारियों को इसके नीचे से गुजरने वाली सीवेरज और पानी की लाइनों पर प्लान तैयार करना होगा। अगर इन लाइनों को सड़क किनारे से नहीं लिया तो खराबी आने पर सड़क फिर खोदनी पड़ेगी और ट्रैफिक भी बाधित होगा।

ट्रैफिक }चौराहे पर भारी वाहनों का ट्रैफिक हर समय रहता है। इसके कारण कई बार यहां जाम जैसी स्थिति बन जाती है। केवल वीआईपी मूवमेंट के समय ही ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं। यहां ट्रैफिक सिग्नल भी नहीं हैं।

अस्थाई अतिक्रमण }हाल में ही पुलिस ने सड़क किनारे लगने वाले अस्थाई अतिक्रमण को इसलिए हटाया था कि भोपाल से राहतगढ़ बस स्टैंड की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सुगमता मिले। यहां फिर ठेले और गुमटियां लगने लगी हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है।


1. कर्व टर्न

Ãपशु चिकित्सालय के यहां सड़क की चौड़ाई कम है। इससे कर्व टर्न बनता है। सामने से आने वाहन पाइंट पर आने के बाद ही दिख पाते हैं। अगर पशु चिकित्सालय की बाउंड्रीवॉल को कुछ फीट अंदर हो जाए तो कर्व खत्म हो जाएगा।
- भारत सिंह राजपूत,
रिटायर टीआई।

टाइमिंग : सुबह 11.30 से 12.30 तक


एक घंटे में इस चौराहे पर ट्रैफिक की स्थिति

दो पहिया 5000
से अधिक

तीन पहिया 1200
से अधिक

चार पहिया 2500

से अधिक

पैदल और साइकिल सवार

7000
खबरें और भी हैं...