पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Munishree Pramukh Sagar Maharaj Arrives In Sagar On 17th The Procession Will Come Out

मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज का सागर में आगमन 17 काे, शाेभायात्रा निकलेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर | शंका समाधान कार्यक्रम के प्रवर्तक मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज का विहार इन दिनों सागर की ओर चल रहा है। मुनि संघ का 17 मार्च को सागर शहर में प्रवेश होने की संभावना है। मुनिसेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि इन दिनों मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज बीना में विराजमान है। साेमवार को दोपहर में वहां से विहार होकर 10 मार्च को मुनि संघ के खुरई नगर में प्रवेश की संभावना है। 2 दिन यहां पर विराजमान रहने के बाद 14 मार्च रंगपंचमी पर प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र मुनि पुंगव सुधासागर महाराज की जन्मभूमि ईशुरवारा पहुंचेंगे। वहां से 15 मार्च को नरयावली के नजदीक ग्राम लुहारी में एक दिवसीय प्रवास संभावित है। इसके बाद मुनिसंघ सागर की ओर विहार करेगा। 17 मार्च को सुबह लेहदरा नाका से मोतीनगर, बड़ाबाजार, मोराजी, कोतवाली तीनबत्ती हाेते हुए शोभायात्रा के रूप में मुनिसंघ नमक मंडी कटरा पहुंचेंगे। यहीं मुनिश्री के मंगल प्रवचन होंगे। शाम को शंका समाधान का कार्यक्रम भी हाेगा। एक-दो दिन बाद मुनि संघ का भाग्योदय तीर्थ में मंगल प्रवेश होगा। मुनि संघ की अगवानी को लेकर के समाज के सभी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। प्रतिदिन सागर से सैकड़ों लोग मुनिसंघ को श्रीफल समर्पित कर सागर आने के लिए आमंत्रण दे रहे हैं।
खबरें और भी हैं...