पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Munishree Prarthana Sagar39s Vihar Tomorrow Will Solve Doubts In Luhari

मुनिश्री प्रमाण सागर का विहार, कल लुहारी में करेंगे शंका समाधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्रामों के मंदिरों के प्रति जुड़ाव बढ़ाने और अपनी ग्राम मंदिरों के संरक्षण की मुहिम के तहत मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज अब लुहारी गांव पहुंचने वाले हैं। 15 मार्च काे वे यहां पर पहुंचंेगे।

लुहारी गांव में मुनिश्री के रविवारीय विशेष प्रवचन, आहारचर्या, शंका समाधान और रात्रि विश्राम तो तय है। इसके साथ ही ग्राम पूजन पुण्य दल के सदस्य मुनिश्री के प्रवास को 3 दिवसीय कराने के लिए प्रयासरत हैं। 17 मार्च काे मुनिसंघ का सागर अागमन हाेगा। गौरतलब है कि गांव के मंदिरों को बचाने के लिए कार्यरत ग्राम पूजन पुण्य दल मुनिश्री के आशीर्वाद से लुहारी नन्ही देवरी सहित अन्य गांव के मंदिरों के रखरखाव के लिए कार्य कर रहा है।

मुनिश्री लुहारी से ग्राम मंदिरों को बचाने की रूपरेखा का उदघोष करेंगे। करिश्माई व्यक्तित्व और ओजस्वी प्रखर वक्ता मुनि प्रमाण शंका समाधान के जनक है और गुणायतन प्रणेता हैं। मुनिश्री का लुहारी जैसे बेहद छोटे गांव में प्रवास को जैन समाज में एक नई दिशा के रूप में लिया जा रहा है। संभावना है कि मुनिश्री का लुहारी में प्रवास बढ़ सकता है। मुनिश्री 22 साल पहले बुंदेलखंड की धरा पर अाए थे। अहिंसा रैलियों और मांस निर्यात बंद कराने के भागीरथी प्रयासों के कारण मुनिश्री की भारत वर्ष में पहचान बनी और आज आचार्य विद्यासागर के प्रभावी शिष्य के रूप में पूरे भारत वर्ष में मुनिश्री के अनुयायी हैं।

खबरें और भी हैं...