- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Munishree Sagar Will Come To The Proof Of Sagar 17 Today Will Solve Doubts In Luhari
मुनिश्री प्रमाण सागर 17 काे आएंगे सागर, अाज लुहारी में करेंगे शंका-समाधान
शंका समाधान कर्ता मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज का ससंघ मंगल प्रवेश सागर में 17 मार्च को सुबह 7.30 बजे भाग्योदय तीर्थ से शुरु हाेगा। नमकमंडी में मंगल प्रवचन के साथ इसका
समापन होगा।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि बुंदेलखंड के जनसमूह द्वारा मुनि संघ की मंगल अगवानी कृषि उपज मंडी से जुलूस के रूप में होगी। यहां से भाग्योदय, रेलवे फाटक, भगवानगंज, अप्सरा टाॅकीज, बाहुबली कॉॅलोनी जैन मंदिर, राधा टाॅकीज, वर्णी काॅलोनी, लच्छू तिराहा, कीर्ति स्तंभ, परकोटा तीन बत्ती होकर, नमकमंडी में मुनि श्री के मंगल प्रवचन होंगे। 16 मार्च को आहारचर्या जेरई में होगी। शाम को कृषि उपज मंडी प्रांगण सागर में शंका समाधान का कार्यक्रम होगा। 17 मार्च का शंका समाधान नमकमंडी सागर में शाम 6.15 बजे से होगा। रविवार को ईशुरवारा से मुनिश्री का विहार लुहारी की ओर होगा। इसके पहले शांतिनाथ भगवान का अभिषेक होगा। 16 मार्च को लुहारी से सुबह 6.30 बजे जेरई की ओर विहार होगा। नरयावली में मुनिश्री जैन मंदिर के दर्शन करने जाएंगे।