- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Neet Pg Counseling Started For Admission In Medical College
मेडिकल काॅलेज में प्रवेश के लिए नीट पीजी की काउंसिलिंग शुरू
सागर | नीट पीजी-2020 का काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पहले राउंड के रजिस्ट्रेशन 22 मार्च की रात 11.55 बजे तक होंगे और ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग 16 से 22 मार्च तक होगी। सीट अलॉटमेंट 23 और 24 मार्च को होगा और परिणाम 25 मार्च को जारी होगा। आवंटित किए गए मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में छात्रों को 26 मार्च से 3 अप्रैल तक रिपोर्ट करनी होगी। इसके बाद दूसरे राउंड के रजिस्ट्रेशन 7 से 12 अप्रैल तक चलेंगे। च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 9 से 12 अप्रैल, सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 13 व 14 अप्रैल और रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होगा। आवंटित कॉलेजों में छात्रों को 15 से 22 अप्रैल तक रिपोर्ट करनी होगी। इसके बाद सेंट्रल और डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए मॉपअप राउंड होगा। इसकी शुरुआत 12 मई से होगी।