पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News New Rule Students Will Have To Write The Correct Roll Number On The Answer Books Action Will Be Taken If Wrong

नया नियम: छात्रों से उत्तरपुस्तिकाओं पर लिखवाने होंगे सही रोल नंबर, गलत हुए तो होगी कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

2 मार्च से शुरू हुई माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की परीक्षा में केंद्रा पर पदस्थ केंद्राध्यक्ष व पर्यवेक्षकों को परीक्षार्थियों की कॉपियों में सही रोल नंबर अंकित कराकर अपने हस्ताक्षर करने होंगे। साथ ही लिखना होगा कि रोल नंबर चैक कर लिया गया है। इसके बाद भी चैक होने के लिए आई उत्तरपुस्तिका में परीक्षार्थी का रोल नंबर गलत निकलता है तो केंद्राध्यक्ष व पर्यवेक्षकों को जिम्मेदार माना जाएगा। मंडल इनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने इस साल से 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुछ नए नियम लागू किए हैं। नए नियमों को लेकर पर्यवेक्षकों और केंद्राध्यक्षों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इसमें बताया गया कि जिले के 127 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक परीक्षा के तीन घंटे में परीक्षार्थियों के पास जाकर उनकी उत्तर पुस्तिका पर सही रोल नंबर लिखवाएं और स्वयं के हस्ताक्षर भी करें। माशिमं ने एक पर्यवेक्षक और केंद्राध्यक्ष को परीक्षा केंद्र में बैठे 20-20 परीक्षार्थियों की कॉपी में रोल नंबर, हस्ताक्षर तथा केंद्र का कोड नंबर जांचने की जिम्मेदारी सौंपी है। अगर इस काम में गलती होती है तो माशिमं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई तथा जुर्माना लगाएगा।

इसलिए बनाया नियम

डीईओ डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाएं जांचने और अंकों के जोड़ में गलतियां होने के के कारण हर साल विद्यार्थी कोर्ट में याचिकाएं लगाते हैं। एक बार कॉपी में रोल नंबर अधूरा लिखा होने के कारण भी विद्यार्थी ने परीक्षा लेने वाली संस्था के खिलाफ कोर्ट में केस लगाया था। इस स्थिति में कोर्ट ने संस्था को दोषी मानते हुए दंडित किया था और जुर्माना लगाया था। इसलिए इस तरह के मामलों में मंडल इस साल बेहद गंभीर है और पहले से ही सावधानी बरत रहा है।
खबरें और भी हैं...