ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाते नीलगाय का शव बरामद
सागर। दक्षिण वन मंडल की टीम ने जैसीनगर के सागौनी सखा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीलगाय का शव बरामद किया है। सागर रेंजर लखन सिंह ठाकुर ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान ट्रॉली की तलाशी ली गई थी। इसमें नीलगाय का शव मिला। ट्रैक्टर चालक सुदामा पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। ट्रैक्टर मालिक का नाम शरद गौतम है। ऐसी आशंका है कि खेत में नीलगाय की मौत हो जाने पर कार्रवाई से बचने के लिए उसे दूसरी जगह फेंका जा रहा था। इसके पहले डीएफओ महेंद्र सिंह उइके की टीम ने सुअर का मांस हनौता से पकड़ा था।