- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News On The Lines Of The Rains Women Played Lattmar Haley Sent Them From Mathura To Shield Save Water Showered Flowers
बरसाने की तर्ज पर महिलाअाें ने खेली लट्ठमार हाेली, मथुरा से बुलवाए थे ढाल, पानी बचाने फूल बरसाए
शनिवार काे रंगपंचमी पर शहर के लाेगाें ने एक-दूसरे काे अबीर-गुलाल लगाकर हाेली खाेली। शहर में जगह-जगह हुरियारों की टोलियां फाग गीत गाती हुई घूमीं। ढाेलक अाैर नगड़िया की धुन पर उनके द्वारा गाई गई फागाें पर लाेग जमकर झूमे।
जगह-जगह हाेली मिलन समारोह हुए। पंतनगर स्थित गुलाब बाबा मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन के तहत फूलों की होली, बरसाने की लठ्ठमार होली, बुंदेली फागों का आयोजन हुअा। गायक विजय ठाकुर पड़रिया, जयंत विश्वकर्मा, दिनेश तंतुवाय, मनोज-महेश चाैबे ने भजनाें की प्रस्तुति दी। जिसे सभी ने सराहा। लाेगाें ने रंग-बिरंगे फूल एक-दूसरे पर बरसाए। ब्रज की रज, गुलाल भी लाेगाें ने एक-दूसरे काे लगाई। श्री राधाकृष्ण के स्वरूप के साथ ही मंदिर के भक्त दंपतियों ने लठ्ठमार होली खेली। मंदिर में यह आयोजन पहली बार हुअा। गुलाब बाबा मंदिर ट्रस्ट सागर के सचिव श्याम सोनी ने बताया कि विशेष ताैर पर मथुरा से ढाल एवं लठ्ठ बुलाए गए थे। जिसका प्रशिक्षण लकी सराफ ने दिया। फूलों की होली एवं पंचमी महोत्सव में शामिल होने के लिए गुलाब बाबा चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की ज्योति जिमी अल्मेडा विशेष रूप से सागर पहुंचीं। आयोजन में अध्यक्ष डाॅ. भरत आनंद वाखले, डाॅ. हरिशंकर साहू, शिवकुमार ताम्रकार, डाॅ. रजनीश विश्वकर्मा, सुधीर पलया, सतीश
विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लाेग शामिल हुए। वहीं रविवार को दोपहर 12.30 बजे से ग्वाल समाज द्वारा ब्रज की लठमार होली खेली जाएगी।
प्रेमप्रसारिणी सनाढ्य सभा
श्रीप्रेमप्रसारणी सनाढ्य सभा का पाक्षिक अधिवेशन एवं होली मिलन समारोह सनाढ्य सभा भवन में हुअा। मुख्य यजमान पूर्व सभापति पंडित प्रेमनारायण रावत थे। इस माैके पर सभापति प्रेमनारायण तिवारी, महेश दुबे, संतोष पचौरी, विजय तिवारी, रामेश्वर दीक्षित, आनंद दुबे, हरिदयाल गोस्वामी, एके शर्मा, जयनारायण वैद्य, राकेश, वृंदावन, पीएल दुबे, सुलेखा उपाध्याय, किरणबाला पाठक, सुनीता मिश्रा, सविता मिश्रा अादि माैजूद थे।
Áहेरिटेज काॅलोनी : एसअार हेरिटेज काॅलाेनी में फूल एवं गुलाल से सूखी होली खेली गई। प्रीति शर्मा के संयोजन में यहां सिर्फ कंडाें की हाेली जलाई गई थी। इस माैके पर दिव्या डेंगरे, सारिका डेंगरे, अनीता, ममता, वंदना, नेहा, डाॅ. विनीत शर्मा, संजय डेंगरे, सुनील, एमएल यादव, विनय, अाशीष, सूर्येश सिंह अादि माैजूद थे।
Áहास्य व्यंग्य और देश प्रेम की बरसी फुहारें : नगर निगम मार्केट में मनवानी फिल्म्स के तत्वावधान में हास्य व्यंग्य एवं देश भक्ति से ओत प्राेत रचनाओं की प्रस्तुति कवि सम्मेलन में हुई। अध्यक्षता गजाधर सागर ने की। विशिष्ट अतिथि पप्पू तिवारी, डॉ. सुरेशचंद्र रावत थे। आयोजक राजेश मनवानी, सुनील मनवानी, चंपक भाई, कमल पाहवा ने कवियों का स्वागत किया। संचालन ऋषभ समैया जलज ने किया।
गुलाब बाबा चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की ज्योति जिमी अल्मेडा विशेष रूप से सागर पहुंचीं। आयोजन में अध्यक्ष डाॅ. भरत आनंद वाखले, डाॅ. हरिशंकर साहू, शिवकुमार ताम्रकार, डाॅ. रजनीश विश्वकर्मा, सुधीर पलया, सतीश
विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लाेग शामिल हुए। वहीं रविवार को दोपहर 12.30 बजे से ग्वाल समाज द्वारा ब्रज की लठमार होली खेली जाएगी।