पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनअारसी अाैर सीएए के खिलाफ 46 दिनाें से चल रहा अांदाेलन स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीली काेठी के पास शाहीन बाग के नाम से बैठे मुस्लिम समाज के लाेगाें का 46 दिनाें से चल रहा सत्याग्रह अांदाेलन स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में लाेगाें ने राष्ट्रपति काे संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट काे साैंपा है।

इसमें बताया गया है कि हम लाेगाें द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे सीएए अाैर एनअारसी, एनपीआर कानून के संशोधन की मांग की जा रही है।
ताकि देश की एकता अाैर अखंडता बनी रहे। चूंकि देश के अंदर इस कानून काे लेकर जाे विषम परिस्थितियां उत्पन्न हाे गई हैं, उन्हें देखते हुए शाहीन बाग सागर के नाम से अांदाेलन पर बैठे लाेग अपना सत्याग्रह अस्थाई ताैर पर स्थगित कर रहे हैं।

साथ ही दूसरा चरण शुरू कर रहे हैं। इसके तहत नागरिकों काे इन कानूनों के बारे में बताने के लिए जन जागरण का कार्य करंेगे। इस ज्ञापन के माध्यम से दूसरे चरण के कार्यक्रम की जानकारी भी प्रशासन काे दे दी गई है। इस माैके पर नासिर खान, अंजुम खान, रुखसाना, जहांअारा, शाकिर, मोहम्मद हकीम, सरफराज, शाहीन शेख अादि माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...