पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Orts And Commerce College Will Have Dress Code From New Session

ऑर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में नए सत्र से होगा ड्रेस कोड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में जनभागीदारी समिति सामान्य परिषद की बैठक का आयोजन अध्यक्ष अमित रामजी दुबे की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि शिक्षण सत्र 2020 - 2021 से विद्यार्थियों को ड्रेस कोड लागू किया जाए। इसके तहत एक समिति द्वारा ड्रेस कोड की डिजाइन और रंग के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। यह निर्णय भी लिया गया कि जनभागीदारी विकास शुल्क में इस शिक्षण में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं जाएगी। बैठक में संयुक्त कलेक्टर और उपाध्यक्ष अंजली शाह भी मौजूद रहीं।

प्राचार्य जनभागीदारी सचिव ने 28 जुलाई 2018 को आयोजित पूर्व बैठक की कार्रवाई विवरण का वाचन किया। इससे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि महात्मा गांधी और डाॅ. हरीसिंह गौर के जीवन पर एक पेंटिग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगी।

खबरें और भी हैं...