- Hindi News
- National
- Bina News Mp News Palki Yatra Will Be Celebrated On 9 April On The Occasion Of Shri Ram39s Birth Anniversary Invitation Will Be Given From Tomorrow
श्रीराम जन्मोत्सव पर 9 अप्रैल काे निकलेगी पालकी यात्रा, कल से दिया जाएगा अामंत्रण
सागर | श्रीसिद्देश्वर मंदिर चंपाबाग लक्ष्मीपुरा में उत्सव समिति की बैठक रविवार काे हुई। इसमें लगातार 9वें साल रामनवमीं पर श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली पालकी यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई। समिति के संरक्षक डॉ. अनिल तिवारी ने कहा कि रामनवमीं पर निकलने वाली पालकी यात्रा की तैयारियों में सभी समिति सदस्य अभी से अपनी अपनी जिम्मेदारी तय कर लें और परिवार सहित सभी उपस्थित होकर ओर पालकी यात्रा को भव्यता प्रदान करें। अध्यक्ष डॉ. उमेश सराफ ने कहा कि शहर की साज सज्जा की तैयारी चल रही है। आमंत्रण पत्र भी आ गए हैं। यह साेमवार से दिए जाएंगे।
पं. यशोवर्धन चौबे ने कहा कि महाप्रभु कि सभी लाेगाें के सुझाव भी आमंत्रित हैं। प्रवक्ता पं. अनिल दुबे ने कहा कि महिलाओं अाैर युवाओं की सहभागिता इस बार ज्यादा से ज्यादा संख्या में सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सभी की है। बैठक में अभिषेक पुरोहित, डाॅली साहू, पवन गौतम, दुष्यंत यादव, माखनलाल सोनी, कमल चौरसिया, मुकेश नायक, सुरेंद्र तिवारी, अनिल सोनी, विजय सोनी, बाटू दुबे, रानू साहू, संजय सैनी, टिंकू केशरवानी, अरुण दुबे, निमिष जड़िया, मोनू जैन, मनोज शुक्ला, लोकेश दीक्षित, मनोज बड़ोनिया, मृदुल पन्या अादि माैजूद थे।