- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Panchakalyanak Gajrath Festival From 9 To 15 April Preparations Begin
पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव 9 से 15 अप्रैल तक, तैयारियां शुरू
आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से सुरखी में पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव 9 से 15 अप्रैल तक हाेगा। इस संदर्भ में साेमवार काे सकल दिगंबर जैन समाज की बैठक ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य विनय भैया बंडा के सानिध्य में हुई।
जिसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि सुरखी के खेल मैदान में यह पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव होगा। बैठक में क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के आतिथ्य में जल्दी ही एक बड़ी बैठक सुरखी में कराने की सहमति समाज के लाेगाें द्वारा दी गई। सभी शासकीय सुविधाएं इस महोत्सव में मिल सकें, इसके लिए सभी लोग कलेक्टर से मिलकर चर्चा करेंगे। सरपंच महाराज सिंह ठाकुर ने अपनी सहमति देते हुए बांकी की सभी सुविधाएं ग्राम पंचायत की ओर से उपलब्ध कराने पर सहमति भी दी है। बैठक में मुकेश जैन ढाना, मुरारी सिंह, समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, संतोष बड़कुल, सुरेंद्र जैन, अरविंद पठा, बालचंद जैन अरविंद बड़कुल, संजय, राजकुमार, मनीष जैन, पवन जैन, पदम जैन, रमेश जैन, भागचंद जैन, रतन चंद जैन, गोपीचंद, अनिल जैन, राजू उदयपुरा, महेश जैन अादि माैजूद थे।