पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Parmanand Bhai Patel Trophy Sagar Defeated Bhopal By 4 Wickets

परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी : सागर ने भोपाल को 4 विकेट से हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर | एमपीसीए के तत्वावधान में भोपाल के फेत क्रिकेट क्लब मैदान पर खेले गए टीम भोपाल और सागर डिवीजन के मध्य परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी के चार दिवसीय ग्रुप बी के अंतिम मुकाबले में सागर डिवीजन ने टीम भोपाल को 4 विकेट से हरा दिया। टीम भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 90.2 ओवर मे 183 रनों पर ऑल आउट हो गई।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी सागर डिवीजन की टीम भी कुछ खास नहीं कर सकी और अपनी पहली परी में 43.1 ओवरों मे 152 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम भोपाल को पहली परी मे 31 रनों की बढ़त हासिल हुई। बढ़त के साथ दूसरी पारी मे बल्लेबाजी करने उतरी टीम भोपाल ने 9 विकेट पर 342 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी सागर डिवीजन को 378 रनों का लक्ष्य मिला। जिसका पीछा करते हुए सागर टीम ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया। सागर डिवीजन से शतकीय पारी खेलने वाले राजा ठाकुर और अभिजित सक्सेना को संयुक्त रूप से मैन ऑफ दी मैच रहे। उन्हें पूर्व भारतीय खिलाड़ी और टी - 20 विश्व कप 2007 के हीरो रहे जोगिंदर शर्मा ने पुरस्कृत किया।
खबरें और भी हैं...