पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Participation In Dad Song Pratiyagithene Nukkad Drama

दाैड़, गीत प्रतियाेगिताेें में की सहभागिता, नुक्कड़ नाटक भी हुअा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर | मानव विकास सेवा संघ सागर की ओर से बड़कुआ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिलाओं ने पूरे जोश के साथ नारे लगाते हुए कहा कि हम सब आएंगे-अधिकार अपना पाएंगे। संघ के संचालक फादर थॉमस फिलिप ने मुख्य अतिथि सरिता गुरु, राधा साहू, सविता मिश्रा अादि का शाॅल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। सभी अतिथियों ने अपने विचार रखे। मानव विकास की ओर से क्षेत्रीय अधिकारी सिस्टर करुणा एसजे एवं सिस्टर धन्यमरिया ने महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं कराईं। इसमें दाैड़, गीत सहित अन्य प्रतियाेगिताअाें में महिलाओं ने भाग लेकर पुरस्कार जीते। चाइल्ड लाइन टीम सागर द्वारा बालिका संरक्षण, बालिका शिक्षा, बाल विवाह के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया। गांव की महिलाओं ने भी भजन गीत और वेशभूषा प्रतियोगिता माध्यम से अपने भाव प्रकट किए। संचालन दिनेश कुमार नामदेव ने किया। आभार प्रभात साहू ने माना।
खबरें और भी हैं...