पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Perkota First Gaur Tower Removed Traffic Pressure Did Not Reduce Even After Temporary Dividers Are Built

परकोटा : पहले गौर टॉवर हटाया, अस्थाई डिवाइडर बनने के बाद भी ट्रैफिक का दबाव कम नहीं हुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आइए संवारें, अपने चौराहे

परकोटा चौराहा के लिए कई प्रयोग हुए, जो ट्रैफिक के दबाव को कम नहीं कर पाए। पिछले साल ही यहां गौर टॉवर को इसलिए हटा दिया गया कि ट्रैफिक को सुगमता मिलेगी। जहां अब वाहन पार्क होने लगे। चौराहे पर इतना ट्रैफिक होता है कि दिन में कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। खास तौर पर दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक यहां से निकलने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। परकोटा से बस स्टैंड की ओर जाने वाला लेफ्ट टर्न पूरी तरह से ब्लाइंड (अंधा) हैं। जिसके कारण वाहन आपस में उलझते हैं। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस ने यहां अस्थाई डिवाइडर लगाए हैं। फिर भी ट्रैफिक कंट्रोल नहीं हो पा रहा है।

एक घंटे में इस चौराहे पर ट्रैफिक की स्थिति

टाइमिंग : सुबह 11.30 से 12.30 तक


एक्सपर्ट पैनल ने बताए

संकरी सड़क } मुख्य बाजार से बस स्टैंड को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क हैं। इस चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। इससे कई बार यहां जाम जैसी स्थिति बन जाती है। खास तौर पर परकोटा चौराहे से एचडीएफसी बैंक तक ट्रैफिक ज्यादा प्रभावित रहता है।

वन वे का पालन नहीं } यहां दो वन-वे हैं। पहला (परकोटा से चूना डाट वाली गली की ओर) दूसरा (तीन बत्ती से परकोटा की ओर) पर इन दोनों वन-वे पर ट्रैफिक का कोई पालन नहीं किया जाता। इससे आपस में ट्रैफिक उलझता है। कई बार अचानक वाहनों के आने से हादसे भी हो चुके हैं।

टॉवर की वजह बन गई पार्किंग } चौराहे पर सड़क की चौड़ी हो सके। इसके लिए गौर टॉवर को पिछले साल ही हटाया गया था। अब उस जगह का उपयोग वाहनों की पार्किंग के लिए किया जाने लगा है। इससे ट्रैफिक और प्रभावित होता है।

3. चौड़ीकरण

à ट्रैफिक का दबाव दिनों-दिन बढ़ रहा है। इस चौराहे से लगीं सभी सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव को कम करने के दो ही विकल्प हैं। पहला सभी सड़कों का चौड़ीकरण और दूसरा तालाब की ओर से एलिवेटेड ब्रिज। अगर इन दोनों में से एक भी अमल होता है तो ट्रैफिक का दबाव अपने आप कम हो जाएगा।
- कश्यप चौबे, शहरवासी।

2. लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण

à यहां चूना डाट की ओर से जाने वाले वाहन परकोटा चौराहे के यहां लेफ्ट टर्न की वजह से ज्यादा परेशान होते है। यहां ट्रैफिक पूरी तरह से ब्लाइंड होता है। वहीं घाट होने की वजह से भी वाहन आपस में उलझते हैं। अगर इस लेफ्ट टर्न को चौड़ा कर दिया जाए तो ट्रैफिक आसानी से पास हो सकेगा।
- इंजी राजेश मिश्रा।

1. स्थाई पार्किंग

Ãपरकोटा के आसपास कई कमर्शियल कॉम्पलेक्स हैं। जिनका पार्किंग सड़क पर ही की जाती है। इस पहले से संकरी सड़कें और भी संकरी हो जाती है। अगर कटरा बाजार में पार्किंग के लिए स्थाई व्यवस्था हो जाए तो इस सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।
- भरत सिंह राजपूत, रिटायर टीआई।

चार पहिया 2000

से अधिक

पैदल और साइकिल सवार

6000

दो पहिया 7000
से अधिक

तीन पहिया 1500
से अधिक
खबरें और भी हैं...