- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Police Takes Action Against A Youth Who Is Intoxicated By Alcohol
शराब के नशे में उत्पात कर रहे युवक पर पुलिस ने कार्रवाई
शाहगढ़| रानी लक्ष्मीबाई स्थित देवनंदी कॉलोनी में निवासरत जैन परिवारों से अभद्रता एवं शराब पीकर अपशब्द कहने और उत्पात मचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत बुधवार को मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार की देर रात जैन कॉलोनी के बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पहुंचकर वार्ड में उत्पात करने वाले शराबी युवक राजेश रैकवार के विरुद्ध सामूहिक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसी शिकायत को संज्ञान में लेकर शराबी युवक को रात में ही पुलिस द्वारा पकड़कर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एमएलसी जांच करवाई गई।