पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Ps Shukla Said In The Divisional Review Meeting Of Rabi Procurement This Time The High Yield Quality Of Wheat Is Poor Do Not Buy

रबी उपार्जन की संभागीय समीक्षा बैठक में बोले पीएस शुक्ला- इस बार गेहंू की ज्यादा उपज, क्वालिटी खराब है ताे नहीं करें खरीदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने शुक्रवार काे रबी उपार्जन की संभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्हाेंने निर्देश दिए कि खराब गुणवत्ता वाली उपज को न खरीदें। वहीं यूपी की सीमा से लगे छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना जिले के कलेक्टराें काे प्रदेश से बाहर की उपज की खरीदी काे राेकने के लिए सर्तक रहने काे कहा।

उन्हाेंने कहा कि इस वर्ष अच्छी वर्षा और संभाग में सिंचाई साधनों की वृद्धि के कारण गेंहू के उत्पादन में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है। इसे दृष्टिगत रखते हुए सभी कलेक्टर अपने जिलों में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के पर्याप्त व्यवस्थाएं बनाएं। खरीदी के प्रारंभ से ही उपज की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

शुक्ला ने कहा कि बारदानों और परिवहन की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसानों को समय पर भुगतान हाे इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में 25 मार्च से 22 मई की अवधि में रबी उपार्जन से संबंधित उपार्जन, परिवहन, भण्डारण, भुगतान सहित सभी संबंधित बिन्दुओं की समीक्षा की गई।

संभाग के लिए उपार्जन एजेंसी मप्र स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पाेरेशन होगी। इस वर्ष गेंहू का समर्थन मूल्य 1925 रुपए प्रति क्विंटल, चने का समर्थन मूल्य 4875 रुपए प्रति क्विंटल और मसूर का समर्थन मूल्य 4800 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरदावरी का सत्यापन कर जांच कराएं। उन्होंने कहा ओपन कंैप (वेयरहाउस) बनाते समय उसकी सतत माॅनिटरिंग की जाए और गुणवत्ता के साथ
15 अप्रैल तक पूर्ण किया जाए। यदि किसान एक एसएमएस पर उपार्जन नहीं कर पाता है तो उसको दो और एसएमएस भेजे जाएंगे।

बैठक में संभागायुक्त अजय सिंह गंगवार,सागर कलेक्टर प्रीति मैथिल, अविनाश लावनिया, अभिजात अग्रवाल, छतरपुर, टीकमगढ़, दमाेह व पन्ना कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ अादि माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...