पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Rai Took Place In Sri Ram Janaki Temple For The First Time In Sagar On The Lines Of Kareela Dham

करीला धाम की तर्ज पर सागर में पहली बार श्रीराम जानकी मंदिर में हुई राई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर| करीला धाम की तर्ज पर भगवान लवकुश के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राजीव नगर वार्ड स्थित श्रीराम जानकी पटेल मंदिर में पहली बार विशेष आयोजन हुअा। यहां पर 3 नर्तकियों द्वारा बधाई अाैर राई नृत्य की प्रस्तुति दी गई। मेला भी लगा। सैकड़ों की संख्या में लाेग इस आयोजन में पहुंचे। गौरतलब है कि सागर से बड़ी संख्या में लाेग करीला धाम पहुंचते हैं। एेसे में शहर में ही करीला धाम की तर्ज पर छाेटा करीला धाम राजीव नगर वार्ड में स्थापित कर यह आयोजन किया गया है। यहां पर भगवान लवकुश, जानकीजी, महर्षि बाल्मीकि के साथ ही श्रीराम दरबार, भगवान शिव भी विराजमान हैं। रविवार काे भंडारा एवं प्रसादी वितरण का आयोजन हाेगा।
खबरें और भी हैं...