पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Railway Free Wifi Mobilization Of Passengers At Station Passenger Upset

रेलवे फ्री वाईफाई : स्टेशन पर फुर्सतियों का लगा रहता है जमावड़ा, यात्री परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे द्वारा स्टेशन आने वाले यात्रियों के लिए करीब दो साल पहले फ्री वाईफाई की व्यवस्था में अब लिमिट तय कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति या यात्री स्टेशन के वाईफाई का उपयोग निश्चित डेटा तक ही कर सकेगा। इसके बाद स्पीड काफी कम हो जाएगी।

दरअसल, निर्णय यात्रियों के उपयोग के लिए बनाई गई व्यवस्था के दुरुपयोग को देखते हुए लिया गया। रेलटेल वाईफाई का एक जीबी डेटा के बाद इंटरनेट की स्पीड इतनी कम हो जाएगी कि कोई फाइल डाउनलोड नहीं होगी अगर डाउनलोड करना है तो उसमें भी घंटों का समय लगेगा।

रेलवे स्टेशन पर वाईफाई की सुविधा का मुफ्त में लाभ लेने के लिए हर रोज औसतन 600 से 800 तक मोबाइल कनेक्ट होते हैं। जिसमें प्रतिदिन एक मोबाइल से करीब 1 जीबी से 500 एमबी तक डेटा एक्सेस होता है। जबकि ऐसे मोबाइल धारियों की संख्या काफी कम है, जिन्होंने रेलवे का वाईफाई कनेक्ट किया हो और महज 100 एमबी के डेटा उपयोग करने के बाद वाईफाई बंद कर दिया हो। ओटीपी से कनेक्ट होने और वाईफाई के बंद होने तक मोबाइल में उपयोग किए गए डेटा के रिकॉर्ड से रोजाना 70 से 100 जीबी तक का डेटा की हर रोज खपत होती है। इसको लगाम लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

अासामाजिक तत्वों का लगा रहता है जामवड़ा

रेलवे स्टेशन और उसके परिसर से लगे टिकट काउंटर पर रोजाना ऐसे लोगों वहां खड़े मिल जाते है जो फ्री के वाईफाई का उपयोग करने आते हैं। टिकट काउंटर होने के वजह से यहां पर प्लेटफॉर्म टिकट लेना भी अनिवार्य नहीं है। जिसके कारण रेलवे पुलिस भी उन पर कार्रवाई नहीं कर पाती है। हालांकि पूछताछ कर उन्हें वहां से भगा देती है पर पुलिस के जाते ही वे फिर से आ जाते हैं। ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए एक जीबी की लिमिट तय कर दी है। एक जीबी के बाद मोबाइल में वाईफाई तो चलेगा, लेकिन इसकी स्पीड काफी कम हो जाएगी।

हर रोज औसतन 600 से 800 तक मोबाइल कनेक्ट होते हैं। जिसमें प्रतिदिन एक मोबाइल से करीब 1 जीबी से 500 एमबी तक डेटा एक्सेस होता है। जबकि ऐसे मोबाइल धारियों की संख्या काफी कम है, जिन्होंने रेलवे का वाईफाई कनेक्ट किया हो और महज 100 एमबी के डेटा उपयोग करने के बाद वाईफाई बंद कर दिया हो। ओटीपी से कनेक्ट होने और वाईफाई के बंद होने तक मोबाइल में उपयोग किए गए डेटा के रिकॉर्ड से रोजाना 70 से 100 जीबी तक का डेटा की हर रोज खपत होती है। इसको लगाम लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।


खबरें और भी हैं...