पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झांसी रोड पर राजघाट लाइन सुधरी, सप्लाई शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर| झांसी रोड पर राजघाट की 300 एमएम टूटी हुई पाइप लाइन की रिपेयरिंग गुरूवार को की गई। नगर निगम को करीब 2 घंटे लाइन की मरम्मत में लगे। इसके बाद गुरुगोविंद सिंह और विट्‌ठलनगर वार्ड में सप्लाई कर दी गई है। गौरतलब है कि 10 मार्च को यहां भारी वाहन की वजह से लाइन टूट गई थी, इससे पानी लोगों के घरों में घुस गया था। मेंटनेंस प्रभारी अकील खान ने बताया कि मिट्‌टी में दबी हुई लाइन पर भारी वाहन के गुजरने से लाइन में क्रेक आ गया था। जिसकी रिपेयरिंग कर दी गई है।

झांसी रोड पर 20 दिनों में यह दूसरी बार लीकेज हुआ है। इसके पहले सड़क निर्माण के चलते जेसीबी से खुदाई करते वक्त लाइन में छेद हो गया था। उस दौरान क्षेत्र को करीब 7 दिनों तक पानी नहीं मिल पाया था। निगम अधिकारियों का कहना है कि सड़क का निर्माण जब तक पूरा नहीं हो जाता है, तब तक ऐसी परेशानियां सामने आती रहेगी।
खबरें और भी हैं...