पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Rangpanchami Today Will Fly Abir Gulal Comedy Kavi Sammelan Will Also Be Held

रंगपंचमी अाज, उड़ेगा-अबीर गुलाल, हास्य कवि सम्मेलन भी हाेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर | शनिवार काे रंगपंचमी का पर्व शहर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली एवं रंगपंचमी की शुभकामनाएं देंगे। इसके साथ ही होली धुरेड़ी से चल रहा रंगों का पर्व समाप्त हो जाएगा। रंगपंचमी पर बुंदेलखंड में फाग गाने एवं हुरियारों की टोली घूमने की परंपरा भी है। गांवों में आज भी यह पूरे अस्तित्व में है। यहां पर फाग वालों की टोलियां पूरे गांव में घूमती हैं। फाग के गीत गाती हैं। शहर में भी कई जगहों पर धुरेड़ी की अपेक्षा रंगपंचमी पर ही लोग होली खेलते हैं। वहीं मनवानी फिल्मस द्वारा रंगपंचमी के उपलक्ष्य में हास्य कवि सम्मेलन शाम 5 बजे से गुजराती बाजार स्थित नगर निगम मार्केट में हाेगा। इसमें शहर भर के कवि-साहित्यकार अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर लाेगाें काे हंसाएंगे। फाग गीत भी गाए जाएंगे। वहीं सनाढ्य सभा का होली मिलन समारोह शाम 6 बजे से भूतेश्वर मंदिर के पास होगा।
खबरें और भी हैं...