- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Registration Cards Not Being Given Since November Documents Of 5 Thousand Vehicles Are Incomplete Will Be Disturbed In Checking
नवंबर से नहीं दिए जा रहे रजिस्ट्रेशन कार्ड, 5 हजार वाहनों के दस्तावेज अधूरे, चैकिंग में परेशान हैं लाेग
हकीकत } 3 दिसंबर 2019 काे वाहन खरीदने वालाें काे अब तक नहीं मिले
आरटीओ में नवंबर 2019 से रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। जिसके चलते जिले के 5000 से भी अधिक वाहन चालक बगैर रजिस्ट्रेशन के ही सड़कों पर गाडिय़ां दौड़ा रहे हैं।
इस दाैरान यातायात पुलिस ने पकड़ लिया तो विभाग की लेटलतीफी के कारण इन वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 1 अप्रैल से बीएस-6 व्यवस्था लागू हाेने के पहले जिन लाेगाें ने वाहन खरीदे हैं अाैर उन्हें अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं मिल पाया है, वे परेशान हाे रहे हैं।
इसके जवाब में आरटीओ दफ्तर में सभी काे एक ही जवाब दिया जा रहा है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए 1 अक्टूबर 2019 से देशभर में वाहनों का रजिस्ट्रेशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस एक जैसा करने की व्यवस्था है। इसके तहत कार्ड की सप्लाई करने वाली स्मार्ट चिप कंपनी को जनवरी से नए कार्ड जारी करने थे। लेकिन कंपनी समय पर नए कार्ड नहीं बना सकी। जिसके चलते रजिस्ट्रेशन कार्ड वाहन स्वामियों काे नहीं दिए जा पा रहे हैं।
ऐसा होगा नया रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस
Áनए लाइसेंस में क्यूआर कोड भी होगा : चिप पीछे की तरफ हो जाएगी। यहीं पर क्यूआर कोड होगा। पहले भाग पर फोटो होगा। लाइसेंसी का नाम एक ही लाइन में होगा। अभी दो लाइन में लिखते हैं। नए लाइसेंस पता लिखने के लिए तीन लाइनों की जगह है। ब्लड ग्रुप के कॉलम के पास लाइसेंसी अंगदाता है या नहीं है, इसकी जानकारी दी जाएगी।
Áकार्ड पर लिखा रहेगा इमरजेंसी मो. नंबर : लाइसेंस के पिछले हिस्से में लाइसेंस की कैटेगरी की जानकारी रहेगी। जिसमें दो पहिया, चार पहिया, लाइट, लर्निंग व हैवी वाहन चलाने की जो भी अनुमति है, उसकी तिथि लिखी होगी। इसके साथ इमरजेंसी मोबाइल नंबर भी दर्ज होगा।
Áसारथी सॉफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा कार्ड : वाहन की जानकारी, कैटेगिरी, वैधता के साथ ही रजिस्ट्रेशन कार्ड और लाइसेंस में क्यू-आर कोड भी रहेगा। इसे सारथी सॉफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा। इससे देशभर के किसी भी वाहन और लाइसेंस की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस एक जैसा करने की व्यवस्था है। इसके तहत कार्ड की सप्लाई करने वाली स्मार्ट चिप कंपनी को जनवरी से नए कार्ड जारी करने थे। लेकिन कंपनी समय पर नए कार्ड नहीं बना सकी। जिसके चलते रजिस्ट्रेशन कार्ड वाहन स्वामियों काे नहीं दिए जा पा रहे हैं।
कीर्ति घोषी का कहना है कि मैंने 28 नवंबर 2019 में बाइक ली थी। अभी तक रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं मिला है। दाे बार वाहन चैकिंग में पकड़ा गया। बड़ी मुश्किल में पुलिस ने वाहन छाेड़ा। राेली तिवारी ने 3 दिसंबर 2019 काे उन्होंने दोपहिया वाहन खरीदा। जिसका रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं मिला है।
अारटीअाे का दावा } 25 फरवरी 2020 तक के वाहन स्वामियों काे कार्ड भेजे जा चुके हैं
Ã25 फरवरी तक वाहन खरीदने वालाें के रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जाे कि लाेगाें तक पहुंच भी गए हाेंगे। इसके बाद वाहन खरीदे करने वाले करीब 1500 लाेगाें के कार्ड अभी भी पेंडिंग हैं। जाे कि जल्दी ही भेज दिए जाएंगे।
- प्रदीप शर्मा, आरटीओ सागर