पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Resignation Of Congress District President Hira Singh Bhanu Rana39s Height May Increase Headlines May Rise

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीरासिंह का इस्तीफा; बढ़ सकता है भानू राणा का कद, सुर्खियों में सुरखी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनीतिक असर

भाजपा ज्वाइन
करेंगे हीरासिंह


हीरासिंह राजपूत, प्रदेश सरकार के पूर्व राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंदसिंह राजपूत के भाई है। वे सिंधिया के नजदीकी नेताओं में से एक हैं। चर्चाओं के अनुसार राजपूत, अगले 24 घंटे में समर्थकों समेत भाजपा ज्वाइन करेंगे। मप्र सरकार की खामियां भी गिनाई। उनका कहना था कि सरकार में हमारी तो ठीक प्रभारी मंत्रियों तक की सुनवाई नहीं हो रही थी। कोई भी काम हो, मुख्यमंत्री कमलनाथ गुट के मंत्रियों की हरी झंडी मिले बिना होता ही नहीं था। उदाहरण के लिए मैंने कुछेक काम कमलनाथ को सीधे बताए जो पूरे प्रदेश के हित में थे। लेकिन उन्हें भी टाल दिया गया।

प्रशासनिक असर

सिंधिया के भाजपा में शामिल होने व उनके समर्थक विधायकों के इस्तीफे देख राज्य में भाजपा की सरकार बनने की संभावनाएं प्रबल हैं। इस उठा-पटक पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी नजर जमाए हुए हैं। इन्हीं में से कुछ लोगों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि सबसे पहले तो भाजपा सरकार उन बड़े अफसरों को यहां से वहां करेगी। जो सीधे -सीधे कांग्रेस के एजेंडे पर काम कर कर रहे थे। जनता से जुड़ी योजनाओं की बात करें तो किसान कर्जमाफी योजना का सही ढंग से ग्राउंड वर्क नहीं किए जाने के कारण कई संपन्न किसानों ने 2-2 लाख रु. के कर्ज माफ करा लिए। नई सरकार इसे जस का तस लागू नहीं करेगी। इसी तरह से 100 रु. में 100 यूनिट बिजली देने की योजना ने बिजली चोरी को बढ़ावा व डिफाल्टर्स ही बढ़ाए, इसलिए इसमें भी संशोधन हो सकता है। सागर में स्मार्ट सिटी योजना चल रही है। अगर राज्य व केंद्र में समान पार्टी की सरकार रहती है ताे मुमकिन है कि इस योजना के काम को तेजी मिले। आबकारी ठेके में सिंडिकेट सिस्टम लागू होने से सरकारी की आमदनी बढ़ेगी, इसलिए मुमकिन है कि नई सरकार इसे नहीं छेड़े। इसी तरह रेत नीति में भी बहुत ज्यादा वित्तीय आय का अनुमान है, इसलिए इस स्कीम को भी जस का तस रखा जाएगा। लोक कल्याण की अन्य योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री मजदूर बीमा योजना आदि से विशेष घाटा नहीं है, इसलिए ये योजनाएं पहले की तरह जारी रखी जा सकती हैं।

विधायक जैन पारिवारिक शादी समाराेह में शामिल हाेने अाए, अाज लाैटेंगे

भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन गुरुवार की शाम भाेपाल से सागर लाैट अाए। वे पारिवारिक शादी समाराेह में शामिल हाेने अाए हैं। अब वे गुरुवार काे गुरुग्राम जाएंगे। जैन ने बताया कि भाजपा हाईकमान से परमिशन लेकर अाया हूं। उन्हाेंने बताया कि मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी भी मां की निधन के कारण मैहर में हैं। वे भी जल्द गुरुग्राम पहुंचेंगे। पूर्व गृहमंत्री व खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह ने भास्कर से चर्चा करते हुए बताया कि सभी भाजपा विधायकाें काे फ्लाेर टेस्ट हाेने तक गुरुग्राम में रखा जाएगा। कांग्रेस के मंत्री व विधायकाें काे अचानक बेंगलुरु बुला लिया गया था। इन विधायक-मंत्रियाें का कहना था कि यदि उन्हें पहले से पता हाेता ताे अाैर कांग्रेस के अाैर भी विधायकाें काे वे साथ ला सकते थे। अभी भी इसकी संभावनाएं बनी हुई हैं।

सुरखी से भूपेंद्रसिंह का ‘होल्ड’ हटेगा!

सुरखी विधानसभा क्षेत्र, भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्रसिंह का गढ़ रहा है। लेकिन वर्तमान में यहां से गोविंदसिंह राजपूत विधायक (?) हैं। संभावनाओं के अनुसार राजपूत अगर भाजपा में शामिल होते हैं तो भूपेंद्रसिंह को सुरखी पर से अपना होल्ड खत्म करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस स्थिति में यहां से विधायक बनने का सपना पालने वाले राजेंद्रसिंह मोकलपुर, सुधीर यादव काे भी नया गढ़ तलाशना पड़ेगा। भूपेंद्रसिंह को खुरई में एक बार फिर नए सिरे से अपना मकाम तैयार करना पड़ेगा।

फ्लोर टेस्ट तक विधायक-विहीन रहेंगे जिले के सभी क्षेत्र

भाजपा कांग्रेस दोनों के अपने-अपने समर्थक विधायकों को ‘सुरक्षित’रखने के उद्देश्य से कमश: गुरुग्राम और जयपुर में रखा गया है । माना जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट होने तक ये विधायक वहीं रहेंगे। ऐसे में तब तक सभी क्षेत्र विधायक विहीन रहेंगे।

गोविंद राजपूत की भाजपा में \\\"स्थिति\\\' को लेकर कई तरह की चर्चाएं

कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, लेकिन
गुटबाजी नहीं छिपी


जिला शहर कांग्रेस कमेटी में गुटबाजी जस की तस चल रही है। बुधवार को सरस्वती वाचनालय में कमलनाथ और कांग्रेस के समर्थन में एक बैठक रखी गई। यह बैठक तीसरे गुट के रूप में पहचाने जाने वाले कमलनाथ-दिग्विजयसिंह समर्थकों ने बुलाई थी। इस बैठक में शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने दूरी बनाए रखी। बहरहाल बैठक में मौजूद कांग्रेसियों ने पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निष्कासन का समर्थन किया। उन्होंने जिलाध्यक्ष हीरासिंह राजपूत और पूर्व मंत्री गोविंदसिंह राजपूत को विभीषण बताया। बैठक के आखिर में कांग्रेस छोड़कर गए नेताअों के बारे निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बाद में ये सभी तीन बत्ती पर पहुंचे और अपनी एकजुटता जाहिर की। दूसरी तरफ कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता वीरेंद्र गौर ने कहा कि मंत्री बृजेंद्रसिंह राठौड़, हर्ष यादव समेत विधायक आलोक पज्जन चतुर्वेदी, वीर विक्रम सिंह नातीराजा, नीरज दीक्षित, प्रद्युुुम्न सिंह, राहुल सिंह लोधी, तरवर सिंह लोधी, शिवदयाल बागड़ी कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। उनकी निष्ठाएं सदैव कांग्रेस के साथ रहेंगी। शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि नए लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

किसान-बिजली से जुड़े फैसलों पर सवाल, स्मार्ट सिटी के कामों को मिल सकती है गति


भास्कर संवाददाता | सागर } अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा ज्वाइन करने और सुरखी विधायक गोविंद राजपूत के इस्तीफे का असर बुंदेलखंड में बड़े स्तर पर महसूस किया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर राजनीतिक भूचाल का सबसे बड़ा झटका कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हीरासिंह राजपूत के इस्तीफे के रूप में लगा है। उनका दावा है कि जल्द ही जिले के सैकड़ों-हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस छोड़ेंगे। उधर कयास लगाए जा रहे हैं कि सिंधिया के भाजपा में आने का फायदा देवरी के पूर्व विधायक भानू राणा को मिल सकता है। क्योंकि ज्योतिरादित्य की दादी राजमाता सिंधिया का ननिहाल सागर में रहा है। भानू राणा इसी परिवार से आते हैं। इन सबके बीच सुरखी में किसका होल्ड रहेगा और गोविंद राजपूत की भाजपा में स्थिति को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल पड़ी हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि सरकार बदलने की स्थिति में महापौर चुनाव डायरेक्ट करवाए जा सकते हैं।
खबरें और भी हैं...