मारपीट का बदला लेने चाकू से गोदकर ड्राइवर की हत्या का मुख्य अाराेपी ढाना गांव से गिरफ्तार
पगारा में दिन दहाड़े ड्राइवर की हत्या का मामला
माेतीनगर थाना क्षेत्र के पगारा में दिन दहाड़े ड्राइवर सचिन पटेल की चाकू से कई वार कर नृशंस हत्या के मुख्य अाराेपी अभिषेक उर्फ छाेटू पांडेय काे पुलिस ने ढाना गांव से गिरफ्तार कर लिया है। धुरेड़ी के दिन उसके साथ सचिन ने मारपीट की थी। इसका बदला लेने के लिए छाेटू व उसके 4 अन्य दाेस्ताें ने किराना खरीदने गए सचिन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
माेतीनगर टीआई सतीश सिंह ने बताया कि छाेटू इसमें मुख्य अाराेपी है। उसी ने चाकू से सचिन पर हमला किया था। अन्य अाराेपियाें काे भी जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
किराना दुकान में घुसकर की थी हत्या
लेहदरानाका के पास रहने वाले 26 वर्षीय सचिन पिता रामकिशन पटेल बुधवार काे दाेपहर 1.30 बजे पगारा स्थित किराना दुकान पर किराने का सामान खरीदने गए थे। इसी दाैरान दाे बाइक से वहां 5 अाराेपी पहुंचे। इनमें से छाेटू ने दुकान के अंदर जाकर सचिन पर चाकू से हमला कर दिया। वह दाैड़कर भागने लगा, लेकिन पेट, कंधे, पीठ में गहरे घाव के कारण बहे खून के कारण उसकी माैके पर ही माैत हाे गई थी। इस वारदात में मनीष चाैकसे, नितिन पटेल, गाैरव यादव, अभि उर्फ मम्मा यादव भी शामिल थे। पुलिस अन्य अाराेपियाें काे तलाश रही है।