पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Sahu Samaj Objection To The Vehicle Rally Of Mother Karma Devi Jayanti City Magistrate Approved

साहू समाज : मां कर्मा देवी जयंती की वाहन रैली पर अापत्ति, सिटी मजिस्ट्रेट ने दी स्वीकृति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

19 मार्च काे साहू समाज द्वारा मां कर्मादेवी की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली रैली विवादों में अा गई है। समाज के पूर्व पदाधिकारियों ने इस रैली पर आपत्ति लगा दी। इसमें उन्होंने कहा कि यह वाहन रैली सामुदायिक भवन सुभाष नगर पर समापन नहीं हो, क्योंकि यह उनकी व्यक्तिगत संपदा है। इसके विरोध में ट्रस्ट की वर्तमान समिति ने पहले काेतवाली पहुंचकर सीएसपी काे पूरी बात बताई। इसके बाद में मामला सिटी मजिस्ट्रेट तक पहुंचा। जहां सिटी मजिस्ट्रेट ने रैली काे लेकर विधिवत परमिशन दे दी।

ट्रस्ट के अध्यक्ष संताेष साहू बालाजी ने बताया कि मां कर्मा देवी जयंती के उपलक्ष्य में जाे वाहन रैली निकाली जाती है, उसके संदर्भ में पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया एवं पूर्व ट्रस्ट व्यवस्थापक ईश्वर लाल साहू, सचिव अशोक चैनपुरा सहित अन्य के माध्यम से जाे आपत्ति जताई जा रही थी, उसके संबंध में हमने सिटी मजिस्ट्रेट काे जानकारी दी है। वहां बाकायदा ज्ञापन भी दिया है। इस पर हमें मौखिक रूप से स्वीकृति मिल गई है। चूंकि हमें थानाें अाैर सीएसपी से अनुमति मिल गई है। एेसे में साेमवार काे विधिवत लिखित अनुमति भी मिल जाएगी।

मैंने काेई अापत्ति नहीं लगाई, सिर्फ चुनाव
कराने के लिए कहा था

पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया का कहना है कि रैली काे लेकर मैंने काेई आपत्ति नहीं लगाई है। चूंकि इन्हीं लाेगाें ने कहा था कि वैधानिक तरीके से चुनाव हाेंगे। लेकिन एेसा न करते हुए उन्होंने मांग कर्मा उत्सव जयंती समिति बना ली। इसे ही ट्रस्ट मानकर वे काम कर रहे हैं। जबकि मेरा कहना है कि सबकुछ एकमत से काम हाेना चाहिए। मेरे खिलाफ लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है। यह मामला रैली काे लेकर नहीं, सिर्फ चुनाव न कराने काे लेकर है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष संताेष साहू बालाजी ने बताया कि मां कर्मा देवी जयंती के उपलक्ष्य में जाे वाहन रैली निकाली जाती है, उसके संदर्भ में पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया एवं पूर्व ट्रस्ट व्यवस्थापक ईश्वर लाल साहू, सचिव अशोक चैनपुरा सहित अन्य के माध्यम से जाे आपत्ति जताई जा रही थी, उसके संबंध में हमने सिटी मजिस्ट्रेट काे जानकारी दी है। वहां बाकायदा ज्ञापन भी दिया है। इस पर हमें मौखिक रूप से स्वीकृति मिल गई है। चूंकि हमें थानाें अाैर सीएसपी से अनुमति मिल गई है। एेसे में साेमवार काे विधिवत लिखित अनुमति भी मिल जाएगी।

सामुदायिक भवन पर ही रही है समापन की परंपरा

संरक्षक कमलेश साहू सागर ने बताया कि जबसे सामुदायिक भवन बना है, तब से यही परंपरा रही है कि मां कर्मा देवी की जयंती पर निकलने वाली रैली यहीं पर संपन्न हाेती है। एेसा पिछले 10 सालाें से हाे रहा है। बड़ा बाजार स्थित बिहारीजी मंदिर के बाजू में स्थित धर्मशाला से रैली शुरू हाेकर नगर के मुख्य मार्गों से हाेते हुए सामुदायिक भवन में ही संपन्न हाेती है।

खबरें और भी हैं...