बंडा की नैनधरा पंचायत में शनिवार रात पुरानी रंजिश पर गाेलीबारी में दाे लाेग घायल हाे गए। इनमें नैनधरा सरपंच के पति नितेश जैन की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव की रंजिश पर पड़ाेसियाें से विवाद चल रहा था। बंडा एसडीअाेपी व थाना प्रभारी देर रात माैके पर पहुंचे। दाेनाें घायलाें काे मेडिकल काॅलेज रैफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार जेल में बंद मानसिंह लाेधी की प|ी ने सरपंच का चुनाव लड़ा था, तभी से उनके बीच रंजिश चल रही थी। रात करीब 8 बजे जब नितेश अपनी उनकी दुकान में था, तभी मानसिंह का पिता अाैर भाई अाया अाैर गाेली चला दी। नितेश काे छाती में अाैर उसके साथी रवि सेन काे पैर में छर्रे में लगे। दाेनाें काे सागर रैफर कर दिया गया है। बंडा थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि नितेश का मानसिंह लाेधी से चुनाव के समय से विवाद चल रहा था। मानसिंह अभी जेल में बंद है। उसके पिता अाैर भाई पर हमले का अाराेप है।