पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • BAREHATA News Mp News Seized Records Of Bhopal Princely State Reached Archives After Court Order

अदालत के आदेश के बाद अभिलेखागार पहुंचा भोपाल रियासत का जब्त रिकॉर्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्राइम ब्रांच द्वारा जब्त भोपाल रियासत काल के दस्तावेजों को अदालत के आदेश के बाद राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखा गया है। कमरे को सील किया गया है। हालांकि चुनिंदा दस्तावेज को छोड़कर शेष का परीक्षण नहीं हुआ है।

अभिलेख विशेषज्ञ मिर्जा मुमताज बेग के अनुसार जब्त दस्तावेज के परीक्षण का कोई आदेश कोर्ट से नहीं मिला है। इसमें कई ऐतिहासिक हो सकते हैं। 18 फरवरी को क्राइम ब्रांच ने एक ट्रक से 80 बॉक्स व 51 बोरियां बरामद की थीं। इसमें मिले कई दस्तावेज अंग्रेजी और उर्दू भाषा में है। सभी भोपाल रियासत की राजनीतिक, प्रशासनिक गतिविधियों से संबंधित हैं। भोपाल रियासत के आखिरी नवाब हमीदुल्लाह की छोटी बेटी राबिया सुल्तान की बहू फातिमा सुल्तान पर ये दस्तावेज गुजरात के एक खरीददार को बेचने का आरोप हैं। शुरुआती जांच में चैंबर ऑफ प्रिंसेस के पत्राचार के कुछ कागज मिले थे तो इन्हीं में महात्मा गांधी को लिखे एक पत्र की कॉपी भी मिली। इसके अलावा एक चिट्ठी महात्मा गांधी और मो. अली जिन्ना के बीच सियासी मुलाकात कराने के संबंध में मिली थी, लेकिन इसमें किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...