पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Selected Express Trains Including Gaudwana Attari Will Be Colored

गौड़वाना, अटारी समेत चुनिंदा एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी रंग-बिरंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे द्वारा अपनी आय को बढ़ाने के प्रयास कर रहा है। इसके लिए टिकट, पार्सल के साथ अब अन्य जरिए से भी आय को बढ़ाने के लिए तरीके खोज लिए हैं। जल्द ही रेलवे
ट्रेनों के बाहरी हिस्से को विज्ञापन के लिए उपलब्ध कराएगा।

बताया जा रहा है कि पश्चिम मध्य रेलवे मंडल ने लंबी दूरी की 15 ट्रेनों का इसके लिए चयन किया है। इसमें एजेंसियां अपने प्रोडक्ट का प्रचार-प्रसार कर सकेंगी। जबलपुर से शुरू होने वाली यात्री ट्रेनों के बाहरी हिस्से में रेलवे विज्ञापन एजेंसियों के माध्यम से रंगीन होंगे। रेलवे ने अपनी आय के स्त्रोत को बढ़ाने के लिए विकल्प की तलाश कर ली है। इसके तहत ट्रेनों की बोगियों पर विज्ञापन से रेलवे को आय होगी। इस संबंध में जल्द ही
ई-टेंडर बुलाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस के लिए पहले क्रम में 15 ट्रेनों का चयन किया जाना है।

खबरें और भी हैं...