पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Separate Monitoring Teams Will Be Formed To Prevent Illegal Irrigation From Rajghat Dam

राजघाट बांध से अवैध सिंचाई को रोकने के लिए अलग से निगरानी दलों का गठन किया जाएगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने सोमवार को राजघाट बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिछले साल और वर्तमान जल स्तर की जानकारी मौजूदा कर्मचारियों से ली।

उपयंत्री रामाधार तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में राजघाट में पानी की स्थिति ठीक है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल को लेकर कोई परेशानी न हो। इसके लिए प्लानिंग करने के लिए कहा है।

राजघाट बांध से की जा रही अवैध सिंचाई को रोकने के लिए प्रशासक को पत्र भेजा जाए। इससे अवैध सिंचाई के लिए अलग-अलग दलों का गठन किया जा सकें। निगमायुक्त ने फिल्टर हाउस क्लेरीफायर, क्लियर वाटर पंपिंग का निरीक्षण कर पानी की शुद्धता की जांच की। उन्होने पानी की शुद्धता के लिए प्रतिदिन लगने वाले एलम, चूना आदि की भी जानकारी ली और क्लोरीन डोजिंग रूम का निरीक्षण कर लेवल टेस्ट किया। उन्होंने राजघाट बांध पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को हेलमेट, गमबूट , बिंडसीटर, मास्क, हेंडगिलब्ज, अग्निशमन यंत्र आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। निगमायुक्त ने टाटा कंपनी द्वारा बनाए जा रहे क्लेरीफाई फिल्टर हाउस का निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं...