पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Shreeji39s Funeral Procession Preparations Start From 75 Years In Katra

कटरा से 75 सालाें से निकल रही श्रीजी की शाेभायात्रा, तैयारियां शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैन धर्म के अंतिम एवं 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2619वीं जन्म जयंती की तैयारियों को लेकर सकल दिगंबर जैन समाज सागर की बैठक गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर में हुई।

भगवान महावीर स्वामी जन्म जयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान में लगभग 75 वर्षों से श्रीजी की विमान शोभायात्रा एवं चल समारोह का आयोजन कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर परिसर से किया जा रहा है। इस साल भी जयंती पर श्रीजी की विमान शोभायात्रा में साधु संतों का सानिध्य प्राप्त हो, इसके लिए सकल दिगंबर जैन समाज के द्वारा टीकमगढ़ बंधाजी में विराजमान मुनिश्री समय सागर महाराज एवं बीना में विहार के दौरान पहुंचे मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज को श्रीफल भेंटकर अाशीर्वाद प्राप्त किया।

साथ ही छतरपुर जिले के घुवारा में मुनिश्री विरंजन सागर महाराज को श्रीफल भेंटकर अाशीर्वाद प्राप्त
किया। अशोक फुसकेले की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों ने जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को भव्य बनाने सहयोग एवं सुझाव रखे।

बैठक में प्रो. केके सराफ, मुकेश समैया, संतोष घड़ी, पदमचंद्र जैन, कपिल मलैया, कैलाश सिंघई, शीलचंद जैन, राकेश, अशोक वीर, देवेंद्र जैन, मुकेश जैन ढाना, राकेश बजाज, नारायण जैन, ऋषभ समैया, राजकुमार मिनी, अशोक शाह, महेश बाबा, जयकुमार जैन, मनोज बंगेला, महेंद्र बहरोल, विनीज जैन, सिंथिल पड़ेले, रश्मि ऋतु, हिमांशी जैन, सुशीला जैन, अंजना जैन सहित सोशल ग्रुप के सदस्य मौजूद थे। संचालन अशोक पिड़रुआ ने किया। आभार श्रेयांश जैन ने माना।

खबरें और भी हैं...