- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News Students Of Engineering College Showed Skill In Rabet Race Rangoli Also Donated 35 Units Of Blood
इंजीनियरिंग काॅलेज के विद्यार्थियों ने राेबाेट रेस, रंगोली में दिखाया हुनर, 35 यूनिट ब्लड भी किया दान
सागर | इंदिरा गांधी शासकीय इंजीनियरिंग काॅलेज में तीन दिवसीय टेकफेस्ट उदघोष कार्यक्रम हुअा। तकनीकी फेस्टिवल में मुख्य रूप से विद्यार्थियों ने रोबोट रेस, ट्रेस यूआर पथ, रोबो बार, केड मास्टर, पब नीड फाॅर स्पीड, फूड स्टॉल, स्लो वाइकिंग, बॉक्स क्रिकेट, इंटरनेट आर्मी, रंग दे बसंती पर आधारित रंगोली, ट्रेजर हंट, टी शर्ट डिजाइन, एरोबिक्स क्यूब, ब्रिज डिजाइन, फेस प्रिंटिंग टेटू मैकिंग एवं ब्लड डोनेशन में हिस्सा लिया।
जिला अस्पताल में 35 यूनिट ब्लड जमा कराया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. एसके भट्ट ने आयोजन से जुड़ी जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. एनएल प्रजापति ने कहा कि इस महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों व संस्था का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। सिविल, इलेक्ट्राॅनिक्स, इलेक्ट्रीकल, मैकेनिकल एवं इनफॉर्मेशन टैक्नॉलाजी ब्रांचों के उन्नयन के साथ ही शतप्रतिशत बजट का उपयोग करते हुए लैबों में आवश्यक उपकरण सहित फर्नीचर क्रय की कार्यवाही भी जारी है। योग पर आधारित बॉयस हॉस़्टल के छात्रों की प्रस्तुति काे सभी ने सराहा। विद्यार्थियों ने पुराने फिल्मी गीतों पर आधारित डांस किया। केट वाॅक में भी अपना जलवा बिखेरा। निर्णायक कमेटी द्वारा मैकेनिकल एवं इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बीच जोरदार टक्कर रहने के कारण रिजल्ट टाई घोषित किया गया। समापन पर विद्यार्थियों काे स्मृति िचन्ह, पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट दिए गए। आभार प्रो. आरएसएस रावत ने माना।