पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banda News Mp News Symposium On The Role Of Women In Global Society At Kids Academy School On International Women39s Day

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किड्स एकेडमी स्कूल में वैश्विक समाज में नारी की भूमिका विषय पर संगोष्ठी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर | किड्स अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वैश्विक समाज मे नारी की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डाॅ. स्वाती श्रीवास्तव ने अपने उदबोधन में कहा कि आज के युग में नारी शक्ति के महत्व के विभिन्न पहलू सामाजिक, व्यापारिक, देशसेवा, साहस, निर्भीकता, पारस्परिक दायित्व इत्यादि विभिन्न रूपों में नारी के अदम्य सहभागिता के साथ-साथ मां, बहन, प|ि के रूप में अत्यंत कोमल हृदय नारी के रूपों पर विचार व्यक्त किए। नारी ने सदैव ही उपलब्धियों के साथ परिवार की दोहरी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज में अपना स्थान निश्चित किया व नारी संपूर्ण सृष्टी की धुरी है। प्रकृति ने नारी एवं पुरूष को अपने सामर्थ अनुसार ही जिम्मेदारियों से सशक्त किया है। नारी की भूमिकाओं के बिना सृष्टि की कल्पना करना ही संभव नहीं है। इस अवसर पर समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली नारी शक्ति श्रीमति प्रीति केशरवानी, श्रीमति अर्पना पीटर, श्रीमति निधि श्रीवास्वत, भावना पंड्या, रेखा श्रीवास्तव, बाॅशौबी चक्रवर्ती को सम्मानित कर स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम मे शहर की गणमान्य नारीशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन कु. राखी सोनी ने किया।
खबरें और भी हैं...