पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News Temperature Rises Mercury Reaches 30 Degrees After March 4

तापमान में इजाफा, 4 मार्च के बाद 30 डिग्री के ऊपर पहुंचा पारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सागर | शहर में मौसम के तेवर बदल गए हैं। पिछले एक सप्ताह से 30 डिग्री के नीचे चल रहा पारा वापस चढ़ गया है। एेसा 4 मार्च के बाद हुआ है। दिन का तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मंगलवार की तुलना में इसमें 2.7 डिग्री की बढ़त हुई। हालांकि अभी यह सामान्य से 1 डिग्री कम है।उधर, न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई है। मंगलवार को शहर में हल्की बारिश के बाद बुधवार को भी बादलों की आवाजाही चलती रही। संभावना थी कि बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
खबरें और भी हैं...