पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • BAREHATA News Mp News Tennis Indian Women39s Team In The Fed Cup Playoffs For The First Time

टेनिस: भारतीय महिला टीम पहली बार फेड कप के प्लेऑफ में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला टेनिस टीम ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने पहली बार फेड कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में जगह बनाई। भारत ने इंडोनेशिया को 2-1 से हराया। अंकिता रैना ने सिंगल्स और डबल्स दोनों मुकाबले अपने नाम कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत की रुतुजा भोसले को 16 साल की प्रिस्का मेडेलिन नुगरोहो ने 6-3, 0-6, 6-3 से हराया। रुतुजा को आईटीएफ जूनियर सर्किट में 15वें नंबर की प्रिस्का ने एक घंटे 43 मिनट में मात दी। इसके बाद अंकिता ने एलडिला सुतजियादी के खिलाफ दूसरा सिंगल्स मैच जीतकर भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी। पिछले दो सिंगल्स मुकाबले जीतने वाली अंकिता ने एलडिला को 6-3, 6-3 से हराया। इसके बाद अंकिता अौर सानिया मिर्जा की जोड़ी ने एलडिला-प्रिस्का की जोड़ी को 7-6, 6-0 से मात देकर भारत को प्लेऑफ में पहुंचाया। अब अप्रैल में प्लेऑफ में भारत का सामना लात्विया या नीदरलैंड से हो सकता है। भारत 6 टीम के ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहा। भारत ने चीन के खिलाफ पहला मुकाबला हारा था। उसके बाद लगातार चार मैच जीते।

खबरें और भी हैं...