- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News The Dependents Will Get Help On The Death Of The Farmer
किसान की मौत पर आश्रितों को मिलेगी सहायता राशि
मंत्री, राज्य मंत्री, लोस, रास सदस्य नहीं ले सकेंगे योजना का लाभ
यदि किसान की उम्र 60 वर्ष की हो गई तो वह भी सरकारी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति की तरह पेंशन का हकदार होगा। उसे मान धन योजना में पूरे 3 हजार रुपए की पेंशन मिलेगी। खास बात यह है कि मान-धन योजना के तहत किसानों की मृत्यु हो भी जाती है, तो उन पर आश्रित परिवार को 50 फीसदी पेंशन की सहायता मिलेगी।
दरअसल, किसान मान-धन योजना किसानों के वृद्धावस्था संरक्षण और लघु तथा सीमांत किसानों की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रारंभ की गई है। योजना की परिपक्वता पर किसानों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के उपरांत प्रति माह 3 हजार रुपए पेंशन मिलेगी। यदि किसान की मृत्यु हो जाती है, तो किसान के पति या प|ी परिवार पेंशन के रूप में 50 प्रतिशत पेंशन पाने के हकदार होंगे। पारिवारिक पेंशन केवल पति या प|ी के लिए लागू होगी।
इसके अलावा उच्च आर्थिक स्थिति के लाभार्थियों सभी संस्थागत भूमि धारक, संवैधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक, पूर्व और वर्तमान मंत्री, राज्य मंत्री और लोकसभा, राज्य सभा, राज्य विधानसभा, राज्य विधान परिषदों के पूर्व और वर्तमान सदस्य नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर, जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष पात्र नहीं होंगे। आयकर दाता किसान पात्र नहीं होंगे। किसानों के पास आधार कार्ड, बचत बैंक खाता एवं पी-एम किसान खाता होना चाहिए।