पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bina News Mp News The Work Of Underbridge Near The Tamarind Dargah Will Start Soon Was Closed For One And A Half Years

इमली वाली दरगाह के पास अंडरब्रिज का काम जल्द होगा शुरू, डेढ़ साल से था बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थान परिवर्तन को लेकर शास्त्री वार्ड में बनने वाले अंडरब्रिज का काम करीब डेढ़ साल से बंद पड़ा था। लेकिन अब अंडरब्रिज के लिए स्थान परिवर्तन कर इमली वाली दरगाह के पास कर दिया है। ब्रिज का निर्माण कार्य करने के लिए यहां मशीनरी आदि सामान मौके पर पहुंच गया है। अब जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। अंडरब्रिज बनने के बाद बड़ी बजरिया सहित कई वार्डों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। वहीं सागर गेट पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

साढ़े 31 मीटर लंबा बनेगा अंडरब्रिज

जानकारी अनुसार सागर रेलवे ट्रैक पर स्थित ईमली वाली दरगाह के पास करीब साढ़े 31 मीटर लंबा एवं हाइट करीब पौने 3 मीटर एवं चौड़ाई 3 मीटर की होगी। अंडरब्रिज निर्माण के लिए 42 सीमेंट के बॉक्स बनकर तैयार रखे हैं। जिन्हें पुरानी सब्जी मंडी से ईमली वाली दरगाह के पास शिफ्ट करने का काम शुरु हो गया है। इन बॉक्सों को बड़ी-बड़ी क्रेनों की मदद से शिफ्ट किया जा रहा है। पूरे बाॅक्स शिफ्ट होने के बाद जल्द ही अंडरब्रिज का कार्य पूरा हो जाएगा।

स्थानीय लोगों की मांग पर हुआ स्थान परिवर्तन- पहले अंडरब्रिज शास्त्री वार्ड स्थित नई सब्जी मंडी के पास बनना था। अंडरब्रिज निर्माण में उपयोग होने वाले सीमेंट के बॉक्सों काे बना लिया गया था। लेकिन सागर गेट के आसपास रहने वाले लोगों ने रेलवे के उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए कहा था कि सब्जी मंडी के पास बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण के बाद ही सागर गेट को बंद कर दिया जाएगा। जिससे सागर गेट से निकलने वाले लोगों को करीब 1 किमी घूम कर जाना पड़ेगा।

लोगों ने मांग की थी कि ओवरब्रिज के पास ही अंडरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य ईमली वाली दरगाह के आसपास किया जाए। मांग के बाद रेलवे के अधिकारियों के द्वारा ईमली वाली दरगाह के पास अंडरब्रिज के लिए जमीन को देखा था। इस दौरान करीब डेढ़ साल तक काम बंद रहा। अब अंडरब्रिज का निर्माण कार्य ईमली वाली दरगाह के पास किया जा रहा है।

बीना। ब्रिज का निर्माण कार्य करने के लिए यहां मशीनरी आदि सामान मौके पर पहुंच गया है। अब जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

लोगों को सागर गेट से मिलेगी मुक्ति

अंडरब्रिज बनने के बाद सागर गेट, बड़ी बजरिया एवं इस क्षेत्र के हजारों स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा। गेट की झंझट भी बचेगी और गेट पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। लोगों का समय एवं दूरी भी बचेगी।
खबरें और भी हैं...