पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • BAREHATA News Mp News There Was A Demand In The Congress To Make Rahul President Again The Leaders Said This Is The Right Time

कांग्रेस में राहुल को फिर अध्यक्ष बनाने की उठी मांग, नेताओं ने कहा- यही सही समय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माकन बोले- युवा नेताओं के लिए पुरानी पीढ़ी रास्ता बनाए

दिल्ली चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग उठने लगी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अजय माकन और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक इंटरव्यू में इस पर अपनी राय रखी। माकन ने कहा है कि यही राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का सही समय है। यह फैसला जितनी जल्दी हो, उतना बेहतर है क्योंकि इससे अनिश्चितता खत्म होगी। राहुल पार्टी में सबकी पहली पसंद हैं। पार्टी की पुरानी पीढ़ी को युवा नेताओं के लिए धीरे-धीरे रास्ता बनाना चाहिए। अगर दल समय के साथ अपने नेतृत्व में बदलाव नहीं करते तो लोग दल ही बदल देते हैं।

मोदी, शाह राहुल से घबराते हैं- सुरजेवाला: कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी की निर्भीकता से प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह घबराते हैं। राहुल ने भाजपा और आरएसएस का मुकाबला किया है। अब समय आ गया है कि हम क्षेत्रीय नेतृत्व के तुच्छ मुद्दों से ऊपर उठें। राहुल पार्टी की कमान संभालने के लिए एकमात्र विकल्प हैं।

खबरें और भी हैं...