- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News These Are Cotton Flowers Not Hail Frozen With Beads On The Roof
ये ओले नहीं कपास के फूल हैं... छत पर मोतियों से जमा हो गए
होली के बाद से ठंड ने अपना असर दिखाने कम कर दिया है। कुछ ही दिनों बाद ठंड लगभग खत्म हो जाएगी। इस बार ठंड में कई स्थानों पर ओले गिरे। प्रकृति में बदलाव के साथ ही पेड़-पौधों में पतझड़ लगना शुरू हो गया है। पीपल, तेशू और कपास के पत्ते-फूल गिरने लगे हैं।
यह तस्वीर सिविल लाइन में स्थित जिला पंचायत कार्यालय की छत की है। बाजू में कपास के पेड़ लगा है। गर्मी आते ही इस पेड़ के फूल छत पर जा हो गए। देखने में यह फूल ऐसे लगते हैं जैसे छत ने ओलों की चादर ओड़ ली है। छत पर जमा यह फूल हल्की छूप में चमकते भी हैं और ऐसे लगता है जैसे मोती चमचमा रहे हों।
-फोटो रिंकू सरवैया।