- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News This Time There Will Be 49 Days Summer Vacation In Kendriya Vidyalayas
केंद्रीय विद्यालयों में इस बार 49 दिन की होगी गर्मी की छुट्टियां
सागर| केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में समर वैकेशन को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब स्कूलों में छुट्टियां 2 मई से 19 जून तक के लिए होंगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने छुट्टियों को लेकर इस संबंध में नोटिफिकेशन स्कूलों को भेजा है। इसके हिसाब से स्कूलों में वैकेशन 49 दिन का रहेगा। इसमें विद्यार्थियों को अलग-अलग कक्षाओं के हिसाब से प्रोजेक्ट वर्क भी दिए जाएंगे। इसमें प्राइमरी सेक्शन के लिए बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एक्टिविटी विद्यार्थियों को करनी होगी। इसमें बेकार और पुराने सामान से नई कलात्मक वस्तुएं बनाकर छात्रों को लानी होंगी। वहीं बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों काे साइंटिफिक प्रोजेक्ट का टास्क दिया जाएगा।